कारोबार

Gold Rate Today: सोना-चांदी दोनों हुए सस्ते, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 22, 24, 14, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: डॉलर महंगा होने से आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। चांदी भी भारी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी है।

2 min read
Apr 23, 2026
सोने में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार दोपहर सोना 0.26 फीसदी या 390 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,267 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 1.72 फीसदी या 4,272 रुपये की गिरावट के साथ 2,44,092 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

ये भी पढ़ें

DA hike: लेवल 1 से 18 तक के सरकारी कर्मचारियों की कितनी बढ़ गई सैलरी? देखिए लिस्ट

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,51,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,47,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,34,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,22,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 97,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को 22 कैरेट सोना 1,41,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,15,490 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,53,980 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज गुरुवार, 23 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का रेट 1,40,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

ज्वैलरी ब्रांड18 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
तनिष्क (Tanishq)1,15,4901,41,1501,53,980
कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers)1,40,750
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स (Malabar Gold & Diamonds)1,40,7501,53,550
जोयालुक्कास (Joyalukkas)1,15,1601,40,7501,53,550

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज 22 कैरेट सोने का रेट 1,40,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जोयालुक्कास में सोने के भाव

जोयालुक्कास में आज गुरुवार, 23 अप्रैल को 24 कैरेट सोना 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,40,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 1,15,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

ये भी पढ़ें

Multibagger Stocks: इन 10 शेयरों ने किया निवेशकों को मालामाल, सिर्फ अप्रैल में दे दिया 99% तक रिटर्न
Also Read
View All