
Gold Rate Today 13th August 2026: सोने की घरेलू वायदा कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाले सोने का भाव 0.39 फीसदी या 604 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,278 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली है। डॉलर और 10 ईयर बॉन्ड यील्ड में मजबूती के चलते सोने में गिरावट देखने को मिली है।
सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी 0.64 फीसदी या 1525 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,310 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।
मजबूत यूएस डॉलर और 10 ईयर बॉन्ड यील्ड के बढ़ने के चलते सोने में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, अमेरिका में जुलाई के महंगाई के आंकड़े आने के बाद यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में रेट हाइक करने की उम्मीदें थोड़ी कम हुई हैं। इसके बावजूद मजबूत डॉलर के चलते सोने में गिरावट आई। डॉलर इंडेक्स 100.02 पर पहुंच गया है। इससे दूसरी करेंसीज वाले खरीदारों के लिए सोना खरीदना महंगा हो गया है। इससे मांग में कमी आई और भाव गिर गए। डॉलर इंडेक्स में इस हफ्ते 0.50 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, यूएस 10 ईयर बॉन्ड यील्ड बढ़कर 4.69 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे सोने की सेफ हैवन अपील कमजोर हुई है।
सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोना गुरुवार सुबह 0.31 फीसदी या 13.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,453.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.32 फीसदी या 14.05 डॉलर की गिरावट के साथ 4,394.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.49 फीसदी या 0.32 डॉलर की गिरावट के साथ 65.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.32 फीसदी या 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 65.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।