कारोबार

Gold Silver Price Today: लगातार गिर रहे सोने के भाव, चांदी आज भी 5000 रुपये हुई सस्ती, जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 2 दिन में सोने के भाव 3600 रुपये टूट गए हैं। चांदी का भाव भी टूटकर 2,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 10:55 AM IST
Gold and silver Rate Today
सांकेतिक इमेज (सोर्स- Chatgpt)

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को भी घरेलू वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में कीमतें काफी गिर गई हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह 10 बजे 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1900 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1750 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1580 रुपये की गिरावट के साथ 1,06,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

9 दिन में 15,000 रुपये टूटी चांदी

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सुबह 10 बजे चांदी का घरेलू हाजिर भाव 5000 रुपये की गिरावट के साथ 2,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। पिछले 9 दिन में चांदी की कीमत में 15,000 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

बड़े शहरों में आज सोने के भाव

शहर24K (प्रति 10 ग्राम)22K (प्रति 10 ग्राम)18K (प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई (Chennai)₹1,42,480₹1,30,600₹1,06,900
मुंबई (Mumbai)₹1,42,480₹1,30,600₹1,06,860
दिल्ली (Delhi)₹1,42,630₹1,30,750₹1,06,860
कोलकाता (Kolkata)₹1,42,480₹1,30,600₹1,06,860
बैंगलोर (Bangalore)₹1,42,480₹1,30,600₹1,06,860
हैदराबाद (Hyderabad)₹1,42,480₹1,30,600₹1,06,860
केरल (Kerala)₹1,42,480₹1,30,600₹1,06,860
पुणे (Pune)₹1,42,480₹1,30,600₹1,06,860
वडोदरा (Vadodara)₹1,42,430₹1,30,650₹1,06,860
अहमदाबाद (Ahmedabad)₹1,42,430₹1,30,650₹1,06,860
जयपुर (Jaipur)₹1,42,530₹1,30,750₹1,06,910

MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के रेट

घरेलू वायदा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने का भाव 0.84 फीसदी या 1207 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,102 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 2.59 फीसदी या 5178 रुपये की गिरावट के साथ 1,94,421 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक बाजार में भी टूटा सोना

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर यह 1.01 फीसदी या 41 डॉलर की गिरावट के साथ 4019.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.36 फीसदी या 14.65 डॉलर की गिरावट के साथ 4010.20 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी काफी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी 2.21 फीसदी या 1.22 डॉलर की गिरावट के साथ 53.79 डॉलर प्रति औंस रह गई है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.28 फीसदी या 0.70 डॉलर की गिरावट के साथ 53.87 डॉलर प्रति औंस रह गई है।

Updated on:
23 Oct 2026, 10:55 AM IST
Published on: