कारोबार

Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट से गुड न्यूज मिलते ही उछल गया सोना, चांदी में 5,000 रुपये की तेजी, जानिए आपके शहर में गोल्ड के रेट

Gold Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में आई भारी गिरावट से महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं। ऐसे में यूएस फेड आगामी बैठक में ब्याज दरों को लेकर नर्म रुख अपना सकता है। यही कारण है कि सोने में तेजी आ गई।
2 min read
Jun 15, 2026
Gold Rate Today
Gold Prices में तेजी देखी है। (PC: AI)

Gold Rate Today on 15th June 2026: सोने की कीमतों में आज सोमवार को अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर 2450 रुपये की बढ़त के साथ 1,51,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 2250 रुपये की बढ़त के साथ 1,39,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1840 रुपये की तेजी के साथ 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था।

चांदी में भारी तेजी

सोने के साथ ही चांदी कीमतों में भी आज भारी तेजी देखी जा रही है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सोमवार सुबह चांदी का हाजिर भाव 5000 रुपये की तेजी के साथ 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में 10 बजकर 45 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 1.71 फीसदी या 2568 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 2.65 फीसदी या 6513 रुपये की बढ़त के साथ 2,52,699 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में सोने के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,53,490₹1,40,700₹1,18,000
मुंबई₹1,51,530₹1,38,900₹1,13,650
दिल्ली₹1,51,680₹1,39,050₹1,13,800
कोलकाता₹1,51,530₹1,38,900₹1,13,650
बेंगलुरु₹1,51,530₹1,38,900₹1,13,650
हैदराबाद₹1,51,530₹1,38,900₹1,13,650
केरल₹1,51,530₹1,38,900₹1,13,650
पुणे₹1,51,530₹1,38,900₹1,13,650
वडोदरा₹1,51,580₹1,38,950₹1,13,700
अहमदाबाद₹1,51,580₹1,38,950₹1,13,700
जयपुर₹1,51,680₹1,39,050₹1,13,800

क्या है इस उछाल की वजह?

अमेरिका और ईरान ने पीस डील का ऐलान किया है। दोनों देश शांति समझौते पर सहमत हो गए हैं। इससे होर्मुज स्ट्रेट ओपन होने का रास्ता खुल गया है। कच्चे तेल में भी आज 5 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई है। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं। साथ ही यह भी उम्मीद बढ़ी है कि यूएस फेड ज्यादा समय तक ब्याज दरों को उच्च स्तर पर रखने के लिए मजबूर नहीं होगा। यह सोने के लिए अच्छा संकेत हैं। कम ब्याज दरों से निवेशक सोने में पैसा लगाने के लिए आकर्षित होते हैं। यही कारण हैं कि आज दाम बढ़ गए।

वैश्विक स्तर पर सोने के रेट

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 2.60 फीसदी या 110.40 डॉलर की बढ़त के साथ 4,349.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 2.61 फीसदी या 110.22 डॉलर की बढ़त के साथ 4,329.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी भारी तेजी दिखी है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 3.77 फीसदी या 2.56 डॉलर की बढ़त के साथ 70.54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 3.66 फीसदी या 2.49 डॉलर की बढ़त के साथ 70.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Updated on:
15 Jun 2026 11:21 am
Published on:
15 Jun 2026 11:21 am