कारोबार

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में तूफानी तेजी, कल्याण और मालाबार में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। डॉलर में गिरावट और यूएस फेड रेट कट की उम्मीदों से इन धातुओं में तेजी देखी जा रही है।

2 min read
Jan 27, 2026
सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव मंगलवार शाम 1.68 फीसदी या 2629 रुपये की बढ़त के साथ 1,58,666 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वायदा भाव एमसीएक्स पर 8.29 फीसदी या 27,740 रुपये की भारी बढ़त के साथ 3,62,439 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें

कार, वाइन, बीयर और चॉकलेट समेत कई प्रोडक्ट्स होंगे सस्ते, India EU Trade Deal से जानिए कितना घट रहा टैक्स

सोने का घरेलू हाजिर भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,59,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,55,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 20 कैरेट सोने का रेट 1,41,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,28,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 1,20,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

तनिष्क में सोने का रेट

तनिष्क मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोना 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,21,790 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,62,380 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

ज्वैलर्स का नाम24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)14 कैरेट (₹/10 ग्राम)
तनिष्क (Tanishq)1,62,3801,48,8501,21,790
जोयालुक्कास (Joyalukkas)1,61,9501,48,4501,21,460
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स (Malabar)1,48,4501,21,46094,470
कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan)1,48,450

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना 1,61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,21,460 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

PC: Pexels

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज मंगलवार को 22 कैरेट सोना 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,21,460 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 94,470 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज मंगलवार, 27 जनवरी को 22 कैरेट सोने का रेट 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: कुछ ही मिनटों में 23,000 रुपये महंगी हो गई चांदी, सोने में भी भारी तेजी, जानिए कहां पहुंच गए भाव

Updated on:
27 Jan 2026 04:44 pm
Published on:
27 Jan 2026 04:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर