कारोबार

Gold Silver Price Target: अगले साल धनतेरस तक कहां पहुंचेंगे सोना-चांदी के भाव? एक्सपर्ट से समझिए

Silver Price Prediction: धनतेरस पर सोने की बिक्री में इस साल 10 से 12 फीसदी तक बढ़ोतरी की उम्मीद है। ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहक हल्की ज्वेलरी और छोटे सिक्के खरीद रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 3:29 PM IST
Gold Price Forecast
सोने की कीमतों में तेजी आई है। (PC: AI)

Gold Price Forecast: अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शंस में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की हार के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिला है। पिछले दो दिन से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। गुरुवार दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर एमसीएक्स एक्सचेंज पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 1.26 फीसदी या 1805 रुपये की बढ़त के साथ 1,45,039 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी वायदा इस समय 0.66 फीसदी या 1235 रुपये की बढ़त के साथ 1,88,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

अगली धनतेरस तक कहां जा सकते हैं सोने-चांदी के भाव?

मास्टर कैपिटल सर्विसेस लिमिटेड के चीफ रिसर्च ऑफिसर डॉ रवि प्रकाश सिंह ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि लंबी अवधि के लिहाज से इन दोनों कीमती धातुओं को लेकर नजरिया सकारात्मक बना हुआ है। उन्होंने कहा, 'हमारा अनुमान है कि अगली धनतेरस तक MCX पर सोने की कीमत 1,64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। वहीं, चांदी का भाव 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जाने की संभावना है।'

निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका

सिंह ने कहा कि हाल में सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका हो सकती है। जो निवेशक लंबी अवधि के लिए इन धातुओं में पैसा लगाना चाहते हैं, वे मौजूदा स्तरों पर धीरे-धीरे निवेश बढ़ा सकते हैं। एकमुश्त बड़ी रकम लगाने के बजाय किस्तों में खरीदारी करना बेहतर रणनीति होगी। कीमतों में आगे और गिरावट आने पर भी निवेशक थोड़ा-थोड़ा सोना और चांदी खरीद सकते हैं।

फोर्टफोलियो में रख सकते हैं दोनों धातुएं

सिंह ने कहा कि सोना स्टेबिलिटी देने के साथ वैश्विक अनिश्चितताओं के समय निवेश को सुरक्षा प्रदान करता है। वहीं, चांदी में रिटर्न की संभावना ज्यादा है, लेकिन इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव भी अधिक रहता है। ऐसे में निवेशक अपने पोर्टफोलियो में दोनों धातुओं का संतुलित हिस्सा रखकर आने वाले समय में संभावित बढ़त का फायदा उठा सकते हैं।

धनतेरस पर सोने की बिक्री में हो सकती है 12% की बढ़ोतरी

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता के मुताबिक, इस बार धनतेरस पर सोने की बिक्री में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। मेहता के अनुसार, सोने की बढ़ती कीमतें भी इसकी डिमांड को सपोर्ट दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजों से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध से जुड़ी नीतियों पर असर पड़ सकता है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव कम होने की उम्मीद है।

Updated on:
5 Nov 2026, 3:29 PM IST
Published on: