कारोबार

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए आज क्या है 10 ग्राम सोने का भाव

कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को 10 ग्राम सोना 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,810.00 रुपए है।
2 min read
gold silver price
gold silver price

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को (6 अगस्त, 2021) सोने और चांदी की कीमतों जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को 10 ग्राम सोना 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,810.00 रुपए है। वहीं चांदी की बता करें तो एक किलो चांदी 0.89 प्रतिशत गिरावट के साथ 68,700 रुपए बिक रही है। अगर आप सोना या चांदी खरीना चाहते है तो यह आपके लिए बढ़िया मौका है।


10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 44,587 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,640 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,660 और 24 कैरेट सोना 48,720 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,605 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,660 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,788 और 24 कैरेट 48,860 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,58748,640
बेंगलुरू44,69748,760
चेन्नई44,78848,860
कोलकाता44,60548,660
हैदराबाद44,72448,790
मुंबई44,66048,720
भोपाल44,70648,770
जयपुर44,65148,710
लखनऊ44,66948,730

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7280 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,280 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

Published on:
06 Aug 2021 10:57 am