कारोबार

Gold Silver Price Today: महंगा हुआ सोना और चांदी, यहां देखें आपके शहर का ताजा भाव

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को (30 अगस्त, 2021) सोना और चांदी (Gold Silver Price) की कीमतों में तेजी दर्ज की है।

2 min read
Gold Silver Price Today

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को (30 अगस्त, 2021) सोना और चांदी (Gold Silver Price) की कीमतों में तेजी दर्ज की है। आज 10 ग्राम सोना (Gold Price) 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,740.00 रुपए है। वहीं चांदी (Silver Price) की बात करें तो इसमें भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। एक किलो चांदी 1.37 प्रतिशत गिरावट के साथ 65,200.00 रुपए पर है। सोना 60 रुपए मजबूत है और चांदी में 650 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना 310.0 रुपए मजबूत हुआ है और चांदी में भी 890 रुपए उछाल देखने को मिला है।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,523 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 48,570 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,596 और 24 कैरेट सोना 48,650 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,541 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,590 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,724 और 24 कैरेट 48,790 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,52348,570
मुंबई44,59648,650
कोलकाता44,54148,590
चेन्नई44,72448,790
बेंगलुरू44,63348,690
हैदराबाद44,66948,730
जयपुर44,59648,650
लखनऊ44,60548,660
भोपाल44,64248,700

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,460 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,460 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।


निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

Published on:
30 Aug 2021 10:44 am
Also Read
View All