कारोबार

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानि‍ए आज कितना हुआ सस्‍ता

कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price) की कीमत में गिरावट और चांदी (Silver Price) में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,130 रुपए पर है।
2 min read
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को (7 सितंबर, 2021) सोना (Gold Price) की कीमत में गिरावट और चांदी (Silver Price) में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,130 रुपए पर है। वहीं चांदी की बता करें तो एक किलो चांदी (Silver Price) 1.03 गिरावट के साथ 66,260 रुपए पर है। मंगलवार को सोना (Gold Price) 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,630 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,950 रुपए थी। सोमवार को सोना और चांदी में बढ़ती दर्ज की गई थी। 10 ग्राम सोना (Gold Price) 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,7300.00 रुपए था। वहीं एक चांदी (Silver Price) 3.04 प्रतिशत बढ़त के साथ 66,860.00 रुपए पर थी।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 47,960 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 66,030 रुपए में मिल रही है।


10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 43,963 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 47,960 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,037 और 24 कैरेट सोना 48,040 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 43,982 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 47,980 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,165 और 24 कैरेट 48,180 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली43,96347,960
मुंबई44,03748,040
कोलकाता43,98247,980
चेन्नई44,16548,180
बेंगलुरू44,07348,080
हैदराबाद44,10148,110
जयपुर44,02848,030
लखनऊ44,04648,050
भोपाल44,08348,090

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8,070 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 8,070 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।


निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

Published on:
08 Sept 2021 10:55 am