कारोबार

Gold Silver Price Today: चांदी में भारी गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता, जानिए आज की लेटेस्ट रेट

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पांचवें दिन यानी शुक्रवार को (03 दिसंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

2 min read
Gold Silver Price

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पांचवें दिन यानी शुक्रवार को (03 दिसंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 0.78 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 48,410.00 रुपए पर है। वहीं चांदी में भी भारी गिरावट आई है। एक किलो चांदी (Silver Price) 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,190.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,240.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 61,970.00 रुपए में मिल रही है।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,220 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 48,240 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,293 और 24 कैरेट सोना 48,320 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,238 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,260 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,770 और 24 कैरेट 48,460 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,22048,240
मुंबई44,29348,320
कोलकाता44,23848,260
चेन्नई44,42248,460
बेंगलुरू44,33048,360
हैदराबाद44,36748,400
जयपुर44,28448,310
लखनऊ44,30348,330
भोपाल44,33948,370

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,41 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,410 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Also Read
View All