कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने में भारी गिरावट, चांदी में भी जबरदस्त मंदी, जानिए कितना सस्ता हो गया जेवर बनवाना

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज बुधवार, 17 सितंबर 2025 को भारी गिरावट देखी जा रही है। यूएस फेड के ब्याज दर पर फैसले से पहले यह गिरावट देखी जा रही है।

2 min read
सोने-चांदी में भारी गिरावट देखी जा रही है। (PC: Gemini)

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में आज 17 सितंबर को यानी बुधवार सुबह सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का वायदा भाव 0.38 फीसदी या 414 रुपये की गिरावट के साथ 1,09,742 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है।

ये भी पढ़ें

SIP में 6x12x25 फॉर्मूले से बना सकते हैं 1 करोड़ रुपये का फंड, समझिए कैलकुलेशन

चांदी में जबरदस्त गिरावट

उधर चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। बुधवार सुबह घरेलू वायदा बाजार में चांदी भारी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में चादी का भाव 1.08 फीसदी या 1389 रुपये की गिरावट के साथ 1,27,431 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्या है इस भारी गिरावट की वजह?

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की इस समय पॉलिसी बैठक चल रही है। यूएस फेड आज रात करीब साढ़े 11 बजे प्रमुख ब्याज दर की घोषणा करेगा। उम्मीद की जा रही है कि फेड ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है। इस फैसले से पहले सोने में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि फेड इस सायकल में 75 से 100 आधार अंक की कुल कटौती के लिए जा सकता है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में कॉमेक्स पर सोना 0.20 फीसदी या 7.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,717.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.24 फीसदी या 8.94 डॉलर की गिरावट के साथ 3,681.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। बुधवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.17 फीसदी या 0.50 डॉलर की गिरावट के साथ 42.42 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.28 फीसदी या 0.55 डॉलर की गिरावट के साथ 42.02 डॉलर प्रति ओंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें

SIP में डालें हर महीने 7000 रुपये, रिटायरमेंट के बाद 30 साल तक मिलेगी 70 हजार रुपये मंथली इनकम, समझिए कैलकुलेशन

Published on:
17 Sept 2025 10:46 am
Also Read
View All

अगली खबर