कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने ने खाई जबरदस्त पलटी, चांदी 9000 रुपये से ज्यादा उछली, जान लीजिए कीमतें

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। डॉलर में गिरावट के चलते भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं।

2 min read
Mar 10, 2026
Gold Silver Price Today
सोने-चांदी में आज तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों ने आज पलटी खा ली है। घरेलू वायदा बाजार में सोना हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। मंगलवार सुबह एमसीएक्स पर सोने का भाव 1.07 फीसदी या 1711 रुपये की बढ़त के साथ 1,62,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। डॉलर में गिरावट के चलते सोने में यह तेजी देखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है। इससे पहले सोमवार को निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने के चलते सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी।

चांदी में जबरदस्त उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज भारी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी भारी तेजी के साथ ट्रेड करती दिखी है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 3.46 फीसदी या 9240 रुपये की बढ़त के साथ 2,76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज मंगलवार को भारी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.31 फीसदी या 67.10 डॉलर की बढ़त के साथ 5,170 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.50 फीसदी या 25.83 डॉलर की बढ़त के साथ 5,164 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में आज भारी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी 3.82 फीसदी या 4.21 डॉलर की बढ़त के साथ 88.73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.54 फीसदी या 1.34 डॉलर की बढ़त के साथ 88.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Published on:
10 Mar 2026 10:49 am