कारोबार

Gold Silver Price Today: गिर गईं सोने की कीमतें, उधर चांदी में देखी जा रही तेजी, जानिए लेटेस्ट भाव

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज बुधवार को सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, चांदी में तेजी देखी जा रही है।
2 min read
Apr 15, 2026
Gold Silver Price Today
सोने में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोना 413 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,404 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह की रिपोर्ट्स हैं कि यूएस और ईरान जल्द ही इस संघर्ष के स्थाई समाधान के लिए बातचीत कर सकते हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले दो दिन में पाकिस्तान में ईरान के साथ बातचीत फिर से शुरू हो सकती है।

चांदी में देखी जा रही तेजी

सोने से इतर चांदी की कीमत में आज तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी 0.46 फीसदी या 1157 रुपये की बढ़त के साथ 2,53,907 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का वैश्विक भाव


सोने की वैश्विक कीमत में भी आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.06 फीसदी या 3 डॉलर की गिरावट के साथ 4,847.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.38 फीसदी या 18.55 डॉलर की गिरावट के साथ 4,823.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने से इतर चांदी की वैश्विक कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.50 फीसदी या 0.36 डॉलर की बढ़त के साथ 79.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.48 फीसदी या 0.35 डॉलर की बढ़त के साथ 79.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

कच्चे तेल के भाव

कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला है। WTI क्रूड 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 90.95 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 95.08 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
15 Apr 2026 10:12 am
Published on:
15 Apr 2026 10:12 am