कारोबार

Gold Silver MCX Rate: सेफ हैवन डिमांड बढ़ने से सोने में आई तेजी, चांदी में उछाल, जानिए क्या हैं भाव

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। मिडिल ईस्ट संकट का कोई हल नहीं निकलने से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत हो रहा है।
2 min read
May 12, 2026
Gold Silver Price Today
सोने-चांदी में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 0.25 फीसदी या 383 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते सोने में यह तेजी देखी जा रही है। मिडिल ईस्ट संकट का कोई समाधान नहीं निकलने से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत हो रहा है।

चांदी में भी जबरदस्त उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी आज भारी तेजी देखी जा रही है। चांदी का घरेलू वायदा भाव भी हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 1.33 फीसदी या 3695 रुपये की बढ़त के साथ 2,82,006 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.19 फीसदी या 9 डॉलर की बढ़त के साथ 4,737.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.30 फीसदी या 14.08 डॉलर की गिरावट के साथ 4,722.09 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.31 फीसदी या 1.12 डॉलर की बढ़त के साथ 87.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.12 फीसदी या 0.11 डॉलर की बढ़त के साथ 86.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। क्रूड ऑयल WTI शुरुआती कारोबार में 0.90 फीसदी या 0.88 डॉलर की तेजी के साथ 98.95 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 0.67 फीसदी या 0.70 डॉलर की बढ़त के साथ 104.9 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
12 May 2026 05:57 pm
Published on:
12 May 2026 10:31 am