कारोबार

Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में राहत भरी खबरों से सोने ने खाई पलटी, चांदी में दिखी भारी तेजी, जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price in Delhi: सोने-चांदी की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। यूएस-ईरान पीस डील की उम्मीदों ने महंगाई से जुड़ी चिंताओं को कम किया है। यही कारण है कि सोने में फिर से खरीदारी देखने को मिली है।

2 min read
Jun 12, 2026
Gold Price in Jaipur
Gold Price में तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Rate Today on 12th June 2026: लगातार दो दिन की गिरावट के बाद सोने की कीमतों ने आज पलटी खाई है। सोने में आज तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू हाजिर बाजार में सोना शुक्रवार सुबह हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सुबह 11 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 30 रुपये की मामूली तेजी के साथ 1,45,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का भाव 2700 रुपये की तेजी के साथ 1,36,350 रुपये पर और 18 कैरेट गोल्ड 2150 रुपये चढ़कर 1,11,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

चांदी में दिखी भारी तेजी

चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भारी तेजी देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 11 बजे दिल्ली में चांदी का भाव 10,000 रुपये की तेजी के साथ 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर दिखाई दिया।

बड़े शहरों में आज सोने के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,50,550₹1,38,000₹1,15,500
मुंबई₹1,48,580₹1,36,200₹1,11,440
दिल्ली₹1,45,820₹1,36,350₹1,11,530
कोलकाता₹1,48,580₹1,36,200₹1,11,440
बेंगलुरु₹1,48,580₹1,36,200₹1,11,440
हैदराबाद₹1,48,580₹1,36,200₹1,11,440
केरल₹1,48,580₹1,36,200₹1,11,440
पुणे₹1,48,580₹1,36,200₹1,11,440
वडोदरा₹1,48,630₹1,36,250₹1,11,490
अहमदाबाद₹1,48,630₹1,36,250₹1,11,490
जयपुर₹1,45,820₹1,36,350₹1,11,530

MCX पर सोने-चांदी के रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में 11 बजकर 15 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 0.58 फीसदी या 858 रुपये की बढ़त के साथ 1,49,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 1.06 फीसदी या 2547 रुपये की बढ़त के साथ 2,42,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्यों आई सोने में तेजी?

मौजूदा मिडिल ईस्ट संघर्ष में पीस डील की उम्मीदों के चलते सोने में यह तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित आक्रामक हमलों को टाल दिया। ट्रंप ने कहा कि अगले कुछ दिनों में ईरान के साथ पीस डील हो सकती है। इस खबर के बाद कच्चे तेल में गिरावट आई, जिससे महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं। साथ ही यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका भी कम हुई है। यही कारण है कि सोने में आज तेजी देखी जा रही है।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 2.33 फीसदी या 95.70 डॉलर की बढ़त के साथ 4,209.70 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ था। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.80 फीसदी या 33.81 डॉलर की गिरावट के साथ 4,178.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 4.64 फीसदी या 2.97 डॉलर की बढ़त के साथ 66.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.89 फीसदी या 0.60 डॉलर की गिरावट के साथ 66.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Published on:
12 Jun 2026 11:54 am