कारोबार

Gold Silver Price: चांदी में 31,000 रुपये का भारी-भरकम उछाल, सोने में भी हुआ जबरदस्त इजाफा, क्यों बढ़ता ही जा रहा भाव?

Gold Silver Price: चांदी की कीमतों में तेजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान चांदी का वायदा भाव 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

2 min read
Dec 27, 2025
Gold Silver Price Today
सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। (PC: ChatGPT)

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ है। इन धातुओं के भाव रोज अपने रिकॉर्ड तोड़ते दिख रहे हैं। भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका में बढ़ता कर्ज संकट और साल 2026 में फेड रेट कट की संभावनाओं के चलते कीमतों में तेजी आ रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी इस हफ्ते कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। वेनेजुएला में अमेरिका ने तेल टैंकरों की नाकाबंदी कर दी है और स्थानीय सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। यह एक नया भू-राजनीतिक संकट है, जिससे सोना सेफ हेवन एसेट के रूप में मजबूत हो रहा है।

चांदी 31,000 रुपये उछली

चांदी की कीमतों में इस हफ्ते जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार, 19 दिसंबर को एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का भाव 2,08,439 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, शुक्रवार 26 दिसंबर को यह 2,39,787 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। इस तरह इस हफ्ते चांदी की कीमतों में 31,348 रुपये प्रति किलोग्राम का जबरदस्त इजाफा हुआ है। चांदी का भाव शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान 2,42,000 रुपये के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

PC: Pexels

सोने में 5,600 रुपये का उछाल

सोने की बात करें, तो एमसीएक्स पर इसका वायदा भाव शुक्रवार, 19 दिसंबर को 1,34,196 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, शुक्रवार, 26 दिसंबर को यह 1,39,873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह इस हफ्ते सोने की कीमत में 5,677 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।

सोने की शुद्धता (कैरेट)कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट₹1,37,960
22 कैरेट₹1,34,650
20 कैरेट₹1,22,780
18 कैरेट₹1,11,740
14 कैरेट₹88,980

हाजिर बाजार में सोने के भाव

घरेलू हाजिर बाजार की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,37,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,34,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट गोल्ड का रेट 1,22,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,11,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 88,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Published on:
27 Dec 2025 12:45 pm