कारोबार

उज्जवला योजना के तहत अगले एक साल तक फ्री में मिलेंगे LPG Cylinder, EPF में भी सरकार जारी रखेगी सपोर्ट

Ujjwala Yojana में EMI डेफरमेंट को एक साल के लिये बढ़ा दिया गया है अगले एक साल तक लाभार्थियों को फ्री में LPG Cylinder मिल सकेंगे EPF में 24 फीसदी सरकार करेगी सपोर्ट
2 min read
Ujjwala Yojana
Ujjwala Yojana

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ( pm modi ) की अध्यक्षता में सीसीईए ( CCEA ) की बैठक खत्म हो चुकी है और जैसी उम्मीद थी सरकार ने उसी के मुताबिक कदम उठाए हैं । कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपए के एग्री इंफ्रा फंड (Agri infra development) को मंजूरी मिल गई है। सबसे बड़ी खबर उज्जवला योजना ( Ujjwala Yojana ) को लेकर है कि इस योजना के तहत EMI डेफरमेंट को एक साल के लिये बढ़ा दिया गया है जिसका मतलब है कि अगले एक साल तक लाभार्थियों को फ्री में LPG Cylinder मिल सकेंगे ।

इस मीटिंग में आज कारोबारियों और कर्मचारियों को राहत देने के लिए ईपीएफ (Employees' Provident Fund) से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लिया जाने की बात कही जा रही थी तो सरकार ने EPF में 24 फीसदी सपोर्ट जारी रखने का फैसला लिया है।

पीएम गरीब कल्याण पैकेज के तहत जिन कंपनियों में 100 कर्मचारी तक मौजूद हैं और इनमें से 90 फीसदी कर्मचारी 15 हजार रुपये से कम महीने में कमाते हैं, ऐसी कंपनियों और उनके कर्मचारियों की ओर से EPF में योगदान सरकार दवारा दिया जा रहा है। मई में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Finance Minister Nirmala Sitharaman ) ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) के तहत तीन महीने के लिए बेनिफिट्स को बढ़ाने की घोषणा की थी, जिसके बाद आज सरकार ने इस फैसले पर मुहर लगा दी गई है। सरकार अब ईपीएफ योगदान का पूरा 24 फीसदी अगस्त तक भरेगी। इससे 3.67 लाख नियोक्ताओं और 72.22 लाख कर्मचारियों का राहत मिलेगी.

गरीब कल्याण अन्न योजना ( Pradhanmantri Garib Kalyan Anna Yojana ) को मिली मंजूरी-

इसके अलावा गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक जारी रखने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब 80 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को आने वाले कृषि और त्योहारों के सीजन में बढ़ने वाले खर्चे से काफी राहत मिलेगी। मोदी सरकार की इस योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के 80 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को अगले 5 महीने तक 5 किलो अनाज और 1 किलो चना मुफ्त मिलेगा।

Updated on:
08 Jul 2020 06:14 pm
Published on:
08 Jul 2020 04:10 pm
Also Read
View All
Petrol Diesel Price: सरकार ने कहा E20 से E10 पर वापस लौटना संभव नहीं, करोड़ों का निवेश हो जाएगा बेकार, जानिए देश में पेट्रोल-डीजल के रेट

Gold Price Today: भारत में गिर गया सोने का रेट, चांदी भी 3,500 रुपये टूटा, जानें गोल्ड का मौजूदा प्राइस

OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले