कारोबार

Senior Citizens FD पर यह SFB दे रहा सबसे ज्यादा 8.30% ब्याज? 1,2 और 5 लाख के निवेश पर जानिए रिटर्न

FD Interest Rates: स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर प्राइवेट और सरकारी बैंकों की तुलना में अधिक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। सीनियर सिटीजंस को सामान्य नागरिकों की तुलना में अधिक ब्याज दर ऑफर होती है।

2 min read
Jun 14, 2026
Highest FD rates for senior citizens
FD आज भी भारत में लोकप्रिय निवेश विकल्प है। (PC: AI)

Senior Citizens FD Interest Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी अभी भी भारत में बड़ी संख्या में लोगों का पसंदीदा निवेश विकल्प है। ज्यादातर सीनियर सिटीजंस लोग एफडी में निवेश करना पसंद करते है। एफडी की सबसे बड़ी खास बात है कि इसमें जोखिम काफी कम होता है। साथ ही फिक्स्ड रिटर्न की गारंटी होती है। आमतौर पर बैंक सीनियर सिटीजंस को एफडी पर अधिक ब्याज दर ऑफर करते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-से बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में सीनियर सिटीजन एफडी रेट

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 21 महीने 1 दिन से 22 महीने तक की एफडी पर 8.3 फीसदी की सबसे अधिक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसके बाद इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (888 दिन), ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक (2 साल से लेकर 3 साल से कम), सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (30 महीने) और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (666 दिन) एफडी पर 8.25 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।

बैंक का नामब्याज दरअवधि
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक8.30%21 महीने 1 दिन से 22 महीने
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक8.25%888 दिन
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक8.25%2 साल से लेकर 3 साल से कम
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक8.25%30 महीने
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक8.25%666 दिन

प्राइवेट बैंकों में सीनियर सिटीजन एफडी रेट

प्राइवेट बैंकों में एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दर डीसीबी बैंक 8 फीसदी ऑफर कर रहा है। यहां निवेश अवधि 24 महीने से लेकर 25 महीने से कम, 34 महीने से लेकर 35 महीने से कम और 60 महीने से लेकर 61 महीने से कम है। यहां सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.05 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दर मिल रही है। इसके अलावा एसबीएम बैंक इंडिया 18 महीने से अधिक और 2 साल 3 दिन से कम अवधि पर 7.8 फीसदी ब्याज दर दे रहा है। बंधन बैंक 2 साल से लेकर 5 साल से कम की अवधि पर 7.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, इंडसइंड बैंक 2 साल से लेकर 3 साल की सीनियर सिटीजन एफडी पर 7.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

बैंक का नामब्याज दरअवधि
डीसीबी बैंक8.00%24 महीने से लेकर 25 महीने से कम
एसबीएम बैंक इंडिया7.80%18 महीने से अधिक और 2 साल 3 दिन से कम
बंधन बैंक7.75%2 साल से लेकर 5 साल से कम
इंडसइंड बैंक7.75%2 साल से 3 साल तक

सरकारी बैंकों में सीनियर सिटीजन एफडी पर ब्याज दर

सरकारी बैंकों में सीनियर सिटीजन एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दर बैंक ऑफ इंडिया 3 साल की एफडी पर 7.45 फीसदी दे रहा है। इसके अलावा, इंडियन बैंक 555 दिन की एफडी पर 7.3 फीसदी, पंजाब एंड सिंध बैंक 666 दिन की एफडी पर 7.25 फीसदी और बैंक ऑफ महाराष्ट्र 400 दिन की एफडी पर 7.15 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

बैंक का नामब्याज दरअवधि
बैंक ऑफ इंडिया7.45%3 साल
इंडियन बैंक7.30%555 दिन
पंजाब एंड सिंध बैंक7.25%666 दिन
बैंक ऑफ महाराष्ट्र7.15%400 दिन

1,2 और 5 लाख के निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न

सरकारी, प्राइवेट और स्मॉल फाइनेंस बैंकों में सीनियर सिटीजंस को सबसे ज्यादा रिटर्न शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा है। यह 21 महीने 1 दिन से 22 महीने तक की एफडी पर 8.3 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। आइए जानते हैं कि इस बैंक की 22 महीने (1 साल 10 महीने) की एफडी में 1,2 और 5 लाख रुपये डालें तो कितना रिटर्न मिलेगा।

निवेश राशिअवधिब्याज दरमैच्योरिटी राशिकुल ब्याज
₹1,00,00022 महीने8.30%₹1,16,249₹16,249
₹2,00,00022 महीने8.30%₹2,32,499₹32,499
₹5,00,00022 महीने8.30%₹5,81,249₹81,249

इस एफडी में 1 लाख रुपये निवेश करने पर मैच्योरिटी पर 1,16,249 रुपये मिलेंगे। इस एफडी में 2 लाख रुपये निवेश करने पर मैच्योरिटी पर 2,32,499 रुपये मिलेंगे। इस एफडी में 5 लाख रुपये निवेश करने पर मैच्योरिटी पर 5,81,249 रुपये मिलेंगे।

Updated on:
14 Jun 2026 01:27 pm
Published on:
14 Jun 2026 01:26 pm