कारोबार

7 जून को इनकम टैक्स विभाग लॉन्च करेगा नई वेबसाइट, जोड़े जाएंगे कई नए फीचर्स

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने जानकारी देते हुए कहा कि नई वेबसाइट में टैक्सपेयर्स के लिए कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इससे तत्काल प्रोसेसिंग की जा सकेगी और टैक्स रिफंड का प्रोसेस भी पहले से जल्दी पूरा हो सकेगा।
less than 1 minute read
Jun 06, 2021
Income tax department
Penalty if wrongly taken exemption in income tax in bhilwara

नई दिल्ली। इनकम टैक्स विभाग सोमवार 7 जून को अपनी नई वेबसाइट लॉन्च कर रहा है। इस वेबसाइट के जरिए यूजर्स एक बार फिर से टैक्स भर पाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस माह एक जून को इनकम टैक्स विभाग ने अपनी वेबसाइट को बंद कर दिया था।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने जानकारी देते हुए कहा कि नई वेबसाइट में टैक्सपेयर्स के लिए कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इससे तत्काल प्रोसेसिंग की जा सकेगी और टैक्स रिफंड का प्रोसेस भी पहले से जल्दी पूरा हो सकेगा। इनकम टैक्स विभाग ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि हम सात जून को लॉन्च होने वाली नई ई-फाईलिंग वेबसाइट टैक्सपेयर्स यूजर फ्रेंडली होगी। इसमें कई नए फीचर्स होंगे, फ्री ऑफ कॉस्ट ITR बनाने के लिए भी सॉफ्टवेयर होगा और टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए एक नया कॉल सेंटर भी खोला जाएगा।

आयकर विभाग ने एक नया बयान जारी करते हुए कहा कि CBDT एक नया टैक्स पेमेंट सिस्टम भी शुरू करने जा रहा है। यह सिस्टम 18 जून को शुरू होगा। इसके साथ ही नए पोर्टल के अलावा मोबाइल ऐप पर भी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। विभाग ने इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कई नई जानकारी भी दी।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नए पोर्टल पर जोड़े गए कुछ फीचर्स इस प्रकार हैं-

Published on:
06 Jun 2021 11:53 am