कारोबार

Ethanol Blended Petrol: फ्यूल पंप्स पर जल्द मिल सकते हैं कई तरह के पेट्रोल, जैसा चाहें वैसा खरीद सकेंगे लोग

E20 Petrol: सरकार अब 20 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग से आगे जाना चाहती है। भारत में अभी एथेनॉल की सप्लाई डिमांड से ज्यादा है। वहीं, कच्चे तेल की कीमतें उच्च बनी हुई हैं।

2 min read
May 28, 2026
सरकार Petrol में Ethanol Blending बढ़ाना चाहती है। (PC: AI)

Petrol Pump News: जल्द ही आपको पेट्रोल-पंप्स पर 4-5 तरह के अलग-अलग पेट्रोल ऑफर हो सकते हैं। जो आपको पसंद आए, वह पेट्रोल आप भरवा सकेंगे। यानी पेट्रोल भरवाना भी शायद किराने की दुकान से सामान चुनने जैसा अनुभव बन सकता है। इसमें आपको अपनी गाड़ी के हिसाब से अलग-अलग विकल्प चुनने का मौका मिल सकता है। दरअसल, सरकार देश में एथेनॉल मिक्स्ड पेट्रोल के इस्तेमाल को और आगे बढ़ाने की तैयारी में है। मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने तेल कंपनियों को E20, E22, E25 और E30 जैसे नए फ्यूल वेरिएंट्स के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की सलाह दी है। इन कंपनियों में इंडियन ऑयल, BPCL, HPCL जैसी सरकारी कंपनियों के साथ-साथ जियो-बीपी, नायरा एनर्जी और शेल जैसी निजी कंपनियां भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, तेल कंपनियों को रोज 550 करोड़ का घाटा

आयातित तेल पर निर्भरता कम करना है मकसद

सरकार अब सिर्फ 20 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग पर रुकना नहीं चाहती। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। खासकर होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ती अनिश्चितता ने दुनियाभर में तेल सप्लाई को लेकर डर पैदा किया है। इसी वजह से भारत अब आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करना चाहता है।

हर वेरिएंट की कीमत हो सकती है अलग

नई व्यवस्था लागू होने के बाद पेट्रोल पंपों पर अलग-अलग एथेनॉल ब्लेंड वाले फ्यूल अलग पहचान के साथ उपलब्ध होंगे। यानी ग्राहक खुद देख सकेगा कि वह कौन सा पेट्रोल भरवा रहा है। इसके लिए पंपों पर डिस्पेंसिंग सिस्टम, अंडरग्राउंड स्टोरेज और क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम में बदलाव करने होंगे। हालांकि, इसका मतलब यह भी है कि अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतें अलग हो सकती हैं। ज्यादा एथेनॉल वाले फ्यूल की कीमत और परफॉर्मेंस दोनों अलग हो सकती हैं। इसलिए वाहन मालिकों को अपनी गाड़ी की क्षमता के हिसाब से पेट्रोल चुनना होगा।

अभी मिल रहा E20 पेट्रोल

भारत में इस समय करीब 1 लाख पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से 90 हजार से ज्यादा सरकारी तेल कंपनियों के हैं। फिलहाल अधिकतर जगहों पर E20 पेट्रोल मिल रहा है। लेकिन एथेनॉल इंडस्ट्री काफी समय से 20 फीसदी से आगे बढ़ने की मांग कर रही थी। उनका कहना है कि देश में एथेनॉल उत्पादन जरूरत से ज्यादा हो चुका है।

ब्राजील में है ऐसी व्यवस्था

ग्रेन एथेनॉल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीके जैन का कहना है कि ब्राजील जैसे देशों में लोग अपनी जरूरत और गाड़ी के हिसाब से अलग-अलग एथेनॉल ब्लेंड वाला फ्यूल चुनते हैं। भारत में भी धीरे-धीरे उसी मॉडल की तरफ बढ़ा जा सकता है।

एथेनॉल ब्लेंडिंग से बचे 1.7 लाख करोड़ रुपये

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2014 से फरवरी 2026 के बीच एथेनॉल ब्लेंडिंग की वजह से भारत ने करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचाई है। इसके साथ ही कार्बन उत्सर्जन में भी बड़ी कमी आई है। सिर्फ 2024-25 में ही एथेनॉल इस्तेमाल से 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत हुई है।

माइलेज और इंजन पर असर की चिंता

हालांकि, ज्यादा एथेनॉल वाले पेट्रोल को लेकर बहस भी चल रही है। कुछ लोगों का कहना है कि इससे माइलेज कम हो सकता है या इंजन पर असर पड़ सकता है। लेकिन सरकार का दावा है कि E20 पेट्रोल से गाड़ी की परफॉर्मेंस बेहतर होती है और ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी सुधरता है।

मांग से ज्यादा है एथेनॉल की सप्लाई

मार्च 2026 तक भारत में करीब 20 अरब लीटर एथेनॉल का उत्पादन हो चुका था, जबकि मौजूदा 20 फीसदी ब्लेंडिंग के लिए जरूरत सिर्फ 11 अरब लीटर की है। यानी देश में एथेनॉल की सप्लाई फिलहाल मांग से काफी ज्यादा है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Petrol-Diesel Price : दौसा में जयपुर से महंगा पेट्रोल, परिवहन के नाम पर कई शुल्क वसूल रही ऑयल कंपनियां
Published on:
28 May 2026 03:53 pm
Also Read
View All
Meta Subscription Plan: अब पैसे देकर फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप पर इस्तेमाल कर सकेंगे एक्स्ट्रा फीचर्स, मेटा ने जारी किए प्लान

Stock Market: सिर्फ 3 महीने में भारतीयों ने शेयर बाजार में गंवा दिये 12.6 लाख करोड़ रुपये, लेकिन जिसने कोविड में खरीदा उसे अब भी मुनाफा

Gold Price: पिछले 10 दिन में 1000 रुपये टूटा सोना, अभी खरीदें, बेचें या होल्ड करें? एक्सपर्ट्स से समझिए सही रणनीति

Food Security Scheme: देश के राशन सिस्टम में AI की एंट्री, 25,530 करोड़ रुपये की स्कीम को मिली मंजूरी, 80 करोड़ लोगों पर असर

Gold Silver Price Today on 27 May 2026: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से लगातार दूसरे दिन टूटा सोना, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट