कारोबार

आईटी सेक्टर में ग्रोथ के चलते अप्रैल-जून के बीच मिली 41000 युवाओं को जॉब

देश की तीन बड़ी आईटी कंपनियों ने अप्रैल-जून तिमाही में लगभग 41 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया है। तीनों कंपनियों ने इस वर्ष लगभग 87000 युवाओं को हायर करने की प्लानिंग की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2021, 7:59 AM IST
office_meeting_management_tips_in_hindi.jpg

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच आईटी सेक्टर की कंपनियों ने रोजगार के मोर्चे पर राहत की खबर दी है। देश की तीन बड़ी आईटी कंपनियों ने अप्रैल - जून तिमाही में लगभग 41 हजार लोगों को नौकरी देने की घोषणा की है।

वर्ष 2020 की अप्रैल-जून तिमाही में इन तीनों कंपनियों में एंप्लॉई की संख्या में 9088 की गिरावट आई थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने 20 हजार से अधिक लोगों को नौकरी दी। वहीं इंफोसिस ने 8000 और विप्रो ने 12000 लोगों को नौकरियां दी।

नए प्रोजेक्ट्स के कारण हो रही है लगातार हायरिंग
कोविड-19 महामारी के आने के बाद दुनिया भर की कंपनियों ने आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया है। टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट को लेकर ज्यादा खर्च हुआ है, जिससे नए-नए प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। इंफोसिस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रवीण राय ने कहा कि ग्रोथ ट्रैक पर है।

एट्रिशन रेट भी ज्यादा रहेगा
टाटा कंसल्टेंसी ने कहा था कि वह इस वर्ष 40 हजार से भी ज्यादा एंप्लॉयी हायर करेगी। इंफोसिस ने कहा कि वह 35000 न्यू हायरिंग करेगी, जबकि विप्रो ने कहा कि वह 12 हजार हायरिंग करेगी। डिमांड में आई तेजी के काऱण अब टैलेंट की भी डिमांड बढ़ी है। इस साल एट्रिशन रेट भी ज्यादा रहेगा।

Published on: