Most Expensive Hotel in India: इस होटल को सरकार की ओर से भारत के सर्वश्रेष्ठ विरासती होटल के रूप में सम्मान दिया जा चुका है। बता दें कि यात्रा जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार 'विश्व यात्रा पुरस्कार' (world travel awards) की ओर से इसे 7 बार दुनिया के अग्रणी विरासती होटल के रूप में चुना जा चुका है।
Most Expensive Hotel in India: भारत में कई सारे महंगे होटल हैं। यहां पर रुकने खाना खाने के लिए आपको मोटी रकम चुकानी पड़ती होगी। कई बारबजट के हिसाब से आप किराया थोड़ा एडजस्ट भी कर लेते होंगे। क्या आप भारत के सबसे महंगे होटल का नाम जानते हैं? इसका किराया इतना महंगा है कि अमीरों के भी होश उड़ी देगा। आज हम आपको बताएंगे उस होटल के बारे में जिसे भारत के सबसे महंगे होटल में गिना जाता है। आप यहां शायद एक रात रुकने की कीमत का अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं।
जयपुर में है भारत का सबसे महंगा होटल
जयपुर के राज पैलेस (Raj Palace) को देश के सबसे महंगे होटलों में गिना जाता है। इस होटल की खूबसूरती की दुनियाभर में मिसाल कायम है। जानकारी के अनुसार इस होटल को सरकार की ओर से भारत के सर्वश्रेष्ठ विरासती होटल के रूप में सम्मान दिया जा चुका है। बता दें कि यात्रा जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘विश्व यात्रा पुरस्कार’ की ओर से इसे 7 बार दुनिया के अग्रणी विरासती होटल के रूप में चुना जा चुका है।
जानिए 1727 में बना इस होटल का इतिहास
इस महल को 1727 में बनाया गया था। इसका पुराना नाम ‘द चोमू हवेली’ है। इसका नाम चोमू के आखिरी राजा ठाकुर राज सिंह के नाम पर रखा गया था। बता दें कि वर्ष 1996 में राजकुमारी जयेंद्र कुमारी ने इस महल को होटल के रूप में आगे बढ़ाने का फैसला लिया। ये बेहद अनोखा होटल है।
ऐसा है इस खूबसूरत होटल का इंटीरियर
इतने सालों के बाद भी इस होटल के अंदर का इंटीरियर बेहद खूबसूरत है जो आज भी लोगों को हैरान कर देता है।इस होटल में कुल 50 आलिशान कमरे हैं। ये कमरे मुगल काल की डिजाइन में बने हैं। बता दें ये महल (होटल) के वही कमरे हैं जहां राजा-महाराजा रहा करते थे। इसके अलावा, होटल में कई ऐतिहासिक चीजें आज भी मौजूद हैं। इस होटल में एलेन पेज से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे कई दिग्गज लोग रह चुके हैं।
14 लाख से भी ज्यादा है एक रात का किराया
अब आप सभी इस होटल के रूम के किराए के बारे में सोच रहे होंगे। इस होटल के हेरिटेज और प्रीमियर रूम का एक रात का किराया लगभग 60 हजार रुपए है। वहीं अगर हिस्टोरिकल सुइट के किराए की बात की जाए, तो इसका किराया 77 हजार रुपए है। प्रेस्टीज सुइट में एक रात का किराया एक लाख रुपए से अधिक है। वहीं पैलेस सुइट में एक रात का किराया 5 लाख रुपए से ज्यादा है। यहां का सबसे महंगा प्रेसिडेंशियल सुइट है इसका एक रात का किराया 14 लाख से भी अधिक है।
कैसे पहुंचें
राज पैलेस होटल पहुचने के लिए आपको पहले जयपुर आना होगा। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इस होटल की दूरी 13 किमी है। यही नहीं, जयपुर रेलवे स्टेशन से ये मात्र 7.9 किमी दूर है। आप यहां फ्लाइट या फिर सड़क मार्ग के रास्ते से भी पहुंच सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Paytm वापसी की बना रहा योजना, ये है क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान