कारोबार

Financial Year 2022: इंफोसिस 35,000 कॉलेज ग्रेजुएट को देगी नौकरी, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 5195 करोड़

  वित्तीय वर्ष 2021 की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 22.7% बढ़कर 5195 करोड़ रुपए रहा। कंपनी के लिए कर्मचारियों की भलाई हमारे लिए सर्वोपरि है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2021, 8:39 PM IST
infosys

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौर में आईटी कंपनियों में जमकर नौकरियां बरस रही हैं। देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ( Infosys ) ग्लोबल लेवल पर फिस्कल ईयर 2022 के लिए 35,000 कॉलेज के स्नातक ( graduates) छात्रों को नौकरी देने की योजना तैयार की है। इंफोसिस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रवीण राव ( Chief Operating Officer Pravin Rao ) ने दी है।

ग्लोबल लेवल पर बढ़ी मांग

सीओओ ने बताया कि डिजिटल सेक्टर में जैसे–जैसे प्रतिभाओं की मांग बढ़ती है कुछ समय बाद इंडस्ट्री के लिए एक चुनौती बन जाती है। प्रवीण राव ने कहा कि हमने ग्लोबल लेवल पर बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए FY22 के लिए 35,000 कॉलेज स्नातक छात्रों को भर्ती करने की योजना बनाई है।

इस मकसद से की लर्निंग और प्रोत्साहन पहल की शुरुआत

इंफोसिस में कर्मचारियों द्वारा नौकरी छोड़कर जाने वाले लोगों की औसत दर जून तिमाही में बढ़कर 13.9 फीसदी हो गई है। जबकि मार्च तिमाही में यह 10.9 फीसदी थी। हालांकि, यह एट्रीशन रेट पिछले साल की जून तिमाही में 15.6 फीसदी से कम है। कंपनी के COO राव ने कहा कि हमने कर्मचारियों के लिए कैरियर आगे बढ़ने के मौके compensation reviews लर्निंग और प्रोत्साहन देने जैसे कई पहलुओं की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की भलाई हमारे लिए सर्वोपरि है। हमने उनके और उनके आश्रितों के लिए टीकाकरण की सुविधा सहित कई कदम उठाए हैं। हमने करियर में तेजी के अवसरों, मुआवजे की समीक्षा और सीखने और विकास के हस्तक्षेप सहित कई गहन कर्मचारी जुड़ाव पहल की शुरुआत की है।

पहली तिमाही में नेट प्रोफिट 5195 करोड़

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने बुधवार 14 जुलाई को जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। फिस्कल ईयर 2021 की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 22.7 फीसदी बढ़कर 5195 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4233 करोड़ रुपए था। तिमाही आधार पर देखें तो मार्च 2021 तिमाही में इंफोसिस का नेट प्रॉफिट 5078 करोड़ रुपए था। कंपनी की कंसॉलिडेटेड आमदनी साल-दर-साल आधार पर 18 फीसदी बढ़कर 28986 करोड़ रुपए हो गई। एक साल पहले यह 23665 करोड़ रुपए थी। तिमाही आधार पर यह 6 फीसदी बढ़कर 26311 करोड़ रुपए से 27896 करोड़ रुपए हो गई।

Updated on:
14 Jul 2021, 8:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IOC Q2 Results: दूसरी तिमाही में 184% उछलकर 21,630 करोड़ रुपये रहा इंडियन ऑयल का मुनाफा, रेवेन्यू 29.5% बढ़ा

IT और फार्मा शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर हुआ बंद, उधर इन स्टॉक्स में आई बिकवाली

Silver Price Outlook: सिर्फ 1 महीने में ही 40,000 रुपये टूट गई चांदी, क्या और गिरेंगे भाव या अब आएगी तेज रिकवरी? एक्सपर्ट से जानिए टार्गेट प्राइस

Bank Holidays List: नवंबर में आ रहे हैं 2 लॉन्ग वीकेंड, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में ट्रांसफर किये 18,690 करोड़ रुपये, 9.34 करोड़ किसानों को होगा फायदा, इस तरह देखें अपना स्टेटस