Post Office Kisan Vikas Patra: डाकघर की किसान विकास पत्र स्कीम में निवेशकों का पैसा डबल होता है। कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम में पैसा लगा सकता है।
How to Double Money: अक्सर लोग सोचते हैं कि निवेश में उनका पैसा डबल हो जाए। लेकिन अगर हम रिस्की निवेश विकल्प में पैसा लगा रहे हैं, तो कभी भी ऐसा टार्गेट रखकर इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहिए। फिक्स्ड रिटर्न वाले निवेश इंस्ट्रूमेंट्स में आप यह टार्गेट लेकर चल सकते हैं। वहीं, पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी सेविंग स्कीम भी है, जो पैसा डबल करने के लिए ही फेमस है। यहां आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। सरकार समर्थित होने के चलते कोई रिस्क भी नहीं है।
यहां हम पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम की बात कर रहे हैं। भारतीय डाक ने साल 1988 में किसान विकास पत्र योजना को लॉन्च किया था। उस समय यह योजना केवल किसानों के लिए ही थी। बाद में इंडिया पोस्ट ने इस योजना को सभी के लिए खोल दिया। इस स्कीम की खास बात यह है कि यहां बिना किसी जोखिम के पैसा डबल हो जाता है। इस स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपये और अधिकतम कितने भी रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं।
इस स्कीम में आप जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। यानी आप और आपकी वाइफ दोनों मिलकर इस स्कीम में अकाउंट खुलवा सकते हैं। कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम में खाता खुलवा सकता है।
किसान विकास पत्र में इस समय 7.50% ब्याज दर मिल रही है। यह सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दर है। इस ब्याज दर के अनुसार यह स्कीम 115 महीने यानी 9 साल 7 महीने में आपका पैसा डबल कर देगी। यानी आप 5 लाख रुपये इस स्कीम में डालेंगे, तो 115 महीने बाद आपको 10 लाख रुपये मिलेंगे। आप और आपकी वाइफ 2.5-2.5 लाख रुपये मिलाकर कुल 5 लाख रुपये यहां निवेश करें, तो 115 महीने में आपको 10 लाख रुपये वापस मिलेंगे।
| विवरण | आंकड़े / जानकारी |
|---|---|
| स्कीम का नाम | किसान विकास पत्र (KVP) |
| ब्याज दर | 7.50% (वार्षिक, चक्रवृद्धि) |
| दोगुना होने का समय | 115 महीने (9 साल 7 महीने) |
| कुल निवेश | ₹5,00,000 |
| निवेशक | पति: ₹2,50,000 + पत्नी: ₹2,50,000 |
| 115 महीने बाद मिलने वाली राशि | ₹10,00,000 |
| कुल लाभ | ₹5,00,000 (दोगुना) |
| ब्याज की प्रकृति | सालाना चक्रवृद्धि ब्याज |
स्टेप 1. किसान विकास पत्र में निवेश करने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस या बैंक जाकर इसका फॉर्म लेना होगा और उसे जमा कराना होगा।
स्टेप 2. KYC के लिए आपको आईडी और एड्रेस प्रूफ कॉपी सबमिट करनी होगी।
स्टेप 3. डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई होने के बाद आपको रकम जमा करानी होगी।
स्टेप 4. अगर आप कैश देते हैं तो आपको तुरंत केवीपी सर्टिफिकेट मिल जाएगा। आपको इस सर्टिफिकेट को अपने पास सुरक्षित रखना होगा। मैच्योरिटी के समय आपको इस सर्टिफिकेट को जमा कराना होगा। अगर आप चेक या डिमांड ड्राफ्ट से पैसा जमा कराते हैं, तो आपको कुछ समय बाद केवीपी सर्टिफिकेट मिलेगा।