IPO Updates: आज 10 फरवरी सोमवार के दिन भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों को आईपीओ में निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा है। अजाक्स इंजीनियरिंग, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज, और क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल जैसे IPO से बाजार में नई हलचल की उम्मीद की जा रही है।
IPO Updates: 10 फरवरी 2025 भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते निवेशकों के लिए शानदार कमाई के मौके आ रहे हैं। तीन प्रमुख कंपनियों—अजाक्स इंजीनियरिंग, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज, और क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल—अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लॉन्च करने जा रही हैं। इन कंपनियों के आईपीओ से बाजार में नई हलचल की उम्मीद की जा रही है और निवेशकों के लिए बेहतरीन रिटर्न पाने का अवसर बन सकता है। आइए जानते हैं इन तीनों आईपीओ की पूरी डिटेल, सब्सक्रिप्शन डेट, प्राइस बैंड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।
सब्सक्रिप्शन डेट: 10 फरवरी 2025 – 12 फरवरी 2025
इश्यू साइज: ₹1,295.35 करोड़
इश्यू का प्रकार: पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS)
शेयरों की संख्या: 2.02 करोड़
प्राइस बैंड: ₹599 - ₹629 प्रति शेयर
लॉट साइज: 23 शेयर
न्यूनतम निवेश: ₹14,467
लीड मैनेजर: ICICI Securities, Citigroup Global Markets India, JM Financial, Nuvama Wealth Management, SBI Capital Markets
अजाक्स इंजीनियरिंग ऑटोमेशन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एक महत्वपूर्ण नाम है। कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन अप्रोच इसे निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनाती है।
सब्सक्रिप्शन डेट: 12 फरवरी 2025 – 14 फरवरी 2025
इश्यू साइज: ₹8,750 करोड़
इश्यू का प्रकार: पूरी तरह से OFS
शेयरों की संख्या: 12.36 करोड़
प्राइस बैंड: ₹674 - ₹708 प्रति शेयर
लॉट साइज: 21 शेयर
न्यूनतम निवेश: ₹14,868
लीड मैनेजर: Kotak Mahindra Capital, Citigroup Global Markets India, JP Morgan India, HSBC Securities & Capital Markets, IIFL Securities
सब्सक्रिप्शन डेट: 14 फरवरी 2025 – 18 फरवरी 2025
इश्यू साइज: ₹225 करोड़ (फ्रेश इश्यू) + 1.49 करोड़ शेयर (OFS)
प्राइस बैंड: अभी घोषित नहीं
लीड मैनेजर: Pantomath Capital Advisors
भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ का दौर तेज़ी से बढ़ रहा है। 2024 में कुल ₹1.22 लाख करोड़ की राशि आईपीओ के जरिए जुटाई गई, जो एक नया रिकॉर्ड था। इससे पहले, 2021 में ₹1.18 लाख करोड़ जुटाए गए थे। 2025 में भी यह रुझान जारी रहने की संभावना है, क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था में स्थिरता और निवेशकों की बढ़ती रुचि इसे मजबूती दे रही है।
Disclaimer: यह समाचार केवल जानकारी के उद्देश्य से है। कृपया निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।