कारोबार

Top Gainers & Losers: IT शेयरों में आई रिकवरी, मेटल स्टॉक्स चमके, जानिए आज कहां आया सबसे अधिक उछाल और कहां रही गिरावट

Top Gainers & Losers: आईटी शेयरों में आज अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। निफ्टी आईटी इंडेक्स आज 1.57 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुई। वहीं, निफ्टी मेटल में 2.7 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

2 min read
Feb 25, 2026
आईटी शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Top Gainers & Losers: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ है। प्रमुख सूचकांक दिन की शुरुआत में मिली अधिकांश बढ़त खोकर दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुए। आईटी शेयरों में पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद आज जोरदार रिकवरी देखने को मिली। मेटल और ऑटो शेयरों ने भी बाजार को सहारा दिया, जिससे PSU बैंक और FMCG शेयरों में आई गिरावट का असर कम हुआ। निफ्टी 50 आज 0.23% बढ़कर 25,482 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स लगभग स्टेबल रहते हुए 82,274 पर बंद हुआ।

हालांकि, व्यापक बाजार ने प्रमुख सूचकांकों से बेहतर परफॉर्म किया। निफ्टी मिडकैप-100 में 0.60% की तेजी आई। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप-100 लगभग 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इससे स्पष्ट हुआ कि बाजार की व्यापक धारणा बुल्स के पक्ष में रही।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोने में फिर आई बड़ी तेजी, चांदी में तेज उछाल, जानिए कहां पहुंच गए हैं भाव

मेटल सेक्टर में अच्छी तेजी

निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.7% चढ़ा। जबकि निफ्टी ऑटो और निफ्टी फार्मा दोनों 1.85% की बढ़त के साथ बंद हुए। पिछले सत्र में लगभग 5% गिरने के बाद, बेहतर निवेशक सेंटीमेंट के चलते आईटी सेक्टर में फिर से खरीदारी लौटी और निफ्टी आईटी 1.57% ऊपर बंद हुआ। हालांकि, यह इंडेक्स फरवरी में अब तक 20% नीचे है। दूसरी ओर, निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 0.39% गिरा। जबकि निफ्टी FMCG इंडेक्स में 0.25% की गिरावट दर्ज की गई।

आज इन शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बाजार में आज सबसे अधिक तेजी SecMark Consultancy में 20 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। Concord Biotech में 17 फीसदी का उछाल दर्ज हुआ। Jindal Poly Films के शेयर में 15.25 फीसदी की तेजी आई। इसके अलावा, Lakshmi Finance के शेयर में 14.33 फीसदी, Jai Balaji Industries के शेयर में 13.72 फीसदी और Renaissance Global के शेयर में 12.67 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

इन शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

बाजार में आज सबसे अधिक गिरावट Onelife Capital के शेयर में 38 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, R M Drip के शेयर में 20 फीसदी, Generic Engineering के शेयर में 20 फीसदी, Commercial Syn Bags के शेयर में 16.57 फीसदी और GTPL Hathway के शेयर में 14.28 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

ये भी पढ़ें

Salary Increment: इस बार कितना इंक्रीमेंट करेंगी कंपनियां… किस सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़ेगी सैलरी?

Published on:
25 Feb 2026 05:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर