
सोने-चांदी में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज बुधवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार दोपहर सोने का घरेलू वायदा भाव 0.61 फीसदी या 981 रुपये की बढ़त के साथ 1,60,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। ट्रंप टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और मिडिल ईस्ट में जारी भूराजनीतिक तनाव के चलते सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत हो रहा है। ईरान और अमेरिका गुरुवार को जेनेवा में तीसरे राउंड की न्यूक्लियर वार्ता करेंगे।
सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी आज बुधवार को तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर बुधवार दोपहर चांदी का भाव 2.78 फीसदी या 7,256 रुपये की बढ़त के साथ 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने की वैश्विक कीमत में आज बुधवार को तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव आज 0.49 फीसदी या 25.50 डॉलर की बढ़त के साथ 5,201.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.81 फीसदी या 41.58 डॉलर की बढ़त के साथ 5,185.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में बड़ी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव बुधवार दोपहर 3.31 फीसदी या 2.94 डॉलर की बढ़त के साथ 91.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 4.20 फीसदी या 3.66 डॉलर की बढ़त के साथ 90.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
Updated on:
26 Feb 2026 09:44 am
Published on:
25 Feb 2026 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
