कारोबार

LPG Cylinder Price : एलपीजी सिलेंडर के दाम में गिरावट, जानें कितना हुआ सस्ता

LPG cylinder price cheaper: महंगाई के परेशान जनता को 1 अगस्त यानी आज के दिन एक राहत भरी खबर मिली है। आज से एलपीजी सिलेंडर सस्ते हो गए हैं। इंडियन ऑयल के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती की गई है। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

2 min read
LPG cylinder price cheaper

LPG cylinder price cheaper : आसमान छूती महंगाई के बीच अच्छी खबर आई है। अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। कीमतों में राहत देने का सीधा फायदा उन लोगों को मिल सकता है जो बाहर होटल में खाना खाते हैं। इसके अलावा कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती से होटल, रेस्टोरेंट रेहड़ी पटरी पर फूड स्टाल लगाने वाले और ढाबा चलाने जैसे काम में लगे लोगों को बड़ी राहत मिली है। आज गैस सिलेंडर 36 रुपए सस्ता हुआ है। यह कीमतें दिल्ली, मुंबई से लेकर चेन्नई और देश के दूसरे सभी शहरों में लागू हुई है। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

36 रुपए सस्ता हुआ सिलेंडर
आज से देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेडर 2012.50 रुपए की जगह अब 1976.50 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में पहले यह 2132.00 रुपए में मिलता था। यहां पर आज से 2095.50 रुपए में मिल रहा है। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1936.50 रुपए हो गए है। चेन्नई में 2141 रुपए में मिलेगा।

यह भी पढ़ें- जानिए कौन हैं सावित्री जिंदल जो बिना कभी कॉलेज गईं बनीं एशिया की सबसे अमीर महिला

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रेट में नहीं हुआ बदलाव
बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आज कोई बदलावा नहीं गिया गया है। पिछली बार 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 6 जुलाई को बदलाव हुआ था। उस समय घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ था।


































































































































शहर का नामघरेलू LPG सिलेंडर की रेट
1लेह1299
2आईजोल1205
3श्रीनगर1169
4पटना1142.5
5कन्या कुमारी1137
6अंडमान1129
7रांची1110.5
8शिमला1097.5
9डिब्रूगढ़1095
10लखनऊ1090.5
11उदयपुर1084.5
12इंदौर1081
13कोलकाता1079
14देहरादून1072
15चेन्नई1068.5
16आगरा

1065.5
17चंडीगढ़1062.5
18विशाखापट्टनम1061
19अहमदाबाद1060
20भोपाल1058.5
21जयपुर1056.5
22बेंगलुरू1055.5
23दिल्ली1053
24मुंबई1052.5
Also Read
View All