कारोबार

माधबी पुरी बुच बनीं SEBI की पहली महिला चेयरपर्सन, तीन साल के लिए मिली जिम्मेदारी

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी SEBI ने अपने नए चेयरमैन की घोषणा कर दी है। पहली बार सेबी की कमान किसी महिला को सौंपी गई है। सेबी ने माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) को चेयरपर्शन पद के लिए नियुक्त किया है। दरअसल सेबी के पूर्व चेयरमैन अजय त्यागी का विस्तारित कार्यकाल इसी महीने यानी फरवरी में समाप्त हो रहा था।

2 min read
Madhabi Puri Buch Appointed New Sebi Chief

बाजार नियामक सेबी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ आने से पहले सेबी ( SEBI ) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसके तहत सेबी ने अपने नए चेयरमैन की घोषणा कर दी है। सेबी ने ये जिम्मेदारी एक महिला को दी है। माधबी पुरी बुच को सेबी का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जो अजय त्यागी का स्थान लेंगी। ऐसा पहली बार होगा जब सेबी की चेयरपर्सन के तौर पर किसी महिला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि इस पद के लिए वरिष्ठ नौकरशाहों और सेबी के पूर्व सदस्यों ने चेयरमैन पद के लिए आवेदन किए थे। वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर, 2021 में सेबी चेयरमैन पद के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। आवेदन की अंतिम तिथि छह दिसंबर, 2021 थी।


तीन साल के लिए मिली जिम्मेदारी

माधबी पुरी बुच को सेबी के चेयरमैन की जिम्मेदारी तीन वर्षों के लिए दी गई है। बुच सेबी के पूर्व पूर्णकालिक सदस्य हैं। माधबी इस दौरान अजय त्यागी का स्थान लेंगी। बता दें कि अजय त्यागी का कार्यकाल पांच वर्ष का था, जो फरवरी 2022 में समाप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें - एनएसई में फर्जीवाड़ा, सीबीआइ की कार्रवाई

दरअसल माधबी पुरी बुच सेबी की प्रमुख बनने वाली पहली महिला बनीं हैं। बाजार नियामक के पास पूर्णकालिक सदस्य बनने वाली वह पहली महिला हैं, जिन्होंने मार्च 2017 में पद संभाला था।


कौन हैं माधबी ( Who is Madhabi Puri )

माधबी पुरी बुच के करियर की बात करें तो उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक से अपने करियर की शुरुआत की। फरवरी 2009 में वह उस बैंक की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी बन गईं। इसके बाद वर्ष 2011 में उन्होंने सिंगापुर के ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल जॉइन किया। सेबी से जुडने से पहले माधबी शंघाई में न्यू डेवलपमेंट बैंक में काम कर रही थीं।

बता दें कि स्टॉक मार्केट इस बात का बड़ी बेसर्बी से इंतजार कर रहा था कि क्या सेबी को नया चेयरमैन मिलेगा या फिर वर्तमान चेयरमैन अजय त्यागी को ही एक्सटेंशन मिल जाएगा। जिसका जवाब अब हर किसी को मिल गया है।


वहीं पूर्व सेबी प्रमुख अजय त्यागी हिमाचल प्रदेश कैडर के 1984 बैच के प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। सेबी चेयरमैन के तौर पर उनकी नियुक्ति एक मार्च, 2017 में की गई थी। यह नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई थी और उन्हें अगस्त, 2020 में छह महीने और बाद में 18 महीने का विस्तार दिया गया था।

यह भी पढ़ें - दुनिया की 17वीं सबसे ताकतवर महिला, जिनसे मिलते थे 'भगवान', कौन हैं ये चित्रा, जानिए इनकी कहानी

Published on:
28 Feb 2022 03:47 pm
Also Read
View All