कारोबार

Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ मार्केट, ऑटो और मेटल शेयरों में आई सबसे अधिक तेजी

Auto Stocks Rise: भारी उतार-चढ़ाव वाले कारोबारी सत्र में आज ऑटो और मेटल सेक्टर्स के शेयर अच्छी-खासी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। रियल एस्टेट शेयरों में भी तेजी दर्ज हुई है।
2 min read
Aug 05, 2026
Stock Market today
शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ है। (PC: ANI)

Stock Market on 5th August 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स आज 627 अंक बढ़कर 79,055.38 पर खुला था। कारोबार के दौरान यह न्यूनतम 78,285.74 अंक तक चला गया, जो ओपनिंग लेवल से 770 अंक की गिरावट है। हालांकि, बाजार बंद होते-होते अच्छी रिकवरी आ गई और सेंसेक्स 0.19 फीसदी या 152 अंक की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.04 फीसदी या 9.75 अंक बढ़कर 24,624 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर थे।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

PC: BSE

ऑटो और मेटल शेयरों में अच्छी तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में 1.27 फीसदी और निफ्टी मेटल में 1.72 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.72 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.84 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.36 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 0.81 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इसके अलावा, सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 1.58 फीसदी दर्ज हुई। इसके इतर, निफ्टी एफएमसीजी में 0.29 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.16 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.13 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.42 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइसप्रतिशत बदलाव (%)
श्रीराम फाइनेंस1,122.403.23%
ग्रेसिम3,224.002.74%
जेएसडब्ल्यू स्टील1,330.002.31%
हिंडाल्को1,040.001.96%
एनटीपीसी349.901.82%
बजाज ऑटो11,800.001.72%
एचडीएफसी लाइफ545.001.69%
एल एंड टी4,057.001.68%
एसबीआई1,055.001.18%
अल्ट्राटेक सीमेंट12,190.001.16%
टाटा स्टील192.991.07%
बजाज फाइनेंस1,158.800.85%
इंडिगो5,400.000.78%
ट्रेंट3,129.000.69%
एम एंड एम (महिंद्रा एंड महिंद्रा)3,455.400.65%
आयशर मोटर्स7,986.500.65%

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई गिरावट

कंपनी का नामट्रेडिंग प्राइसप्रतिशत बदलाव (%)
टीसीएस2,413.00-1.91%
अपोलो हॉस्पिटल्स8,910.00-1.55%
एचसीएल टेक1,350.00-1.45%
सन फार्मा1,940.00-1.22%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज261.95-1.15%
एसबीआई लाइफ1,879.90-1.01%
एचडीएफसी बैंक735.00-0.94%
बजाज फिनसर्व2,086.00-0.90%
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,280.00-0.84%
ओएनजीसी240.20-0.74%
आईटीसी286.95-0.71%
इटरनल310.35-0.66%
एक्सिस बैंक1,253.90-0.63%
पावर ग्रिड281.75-0.58%
एशियन पेंट्स2,760.00-0.54%
हिंदुस्तान यूनिलीवर2,085.30-0.53%

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
05 Aug 2026 04:20 pm
Published on:
05 Aug 2026 04:17 pm