कारोबार

Monthly Income: 26 साल तक हर महीने मिलेगी 1 लाख रुपये महीने इनकम, जान लें SIP+SWP निवेश फॉर्मूला

Monthly Income scheme: अगर आप अर्ली रिटायरमेंट चाहते हैं या रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो SIP+SWP फॉर्मूला आपके काम आ सकता है। इससे आप मोटी रेगुलर इनकम पा सकते हैं।

2 min read
May 21, 2026
SIP और SWP में इन्वेस्ट करके रेगुलर इनकम पा सकते हैं। (PC: AI)

SIP Calculator: रिटायरमेंट के बाद की लाइफ में जब आपको मंथली सैलरी मिलना बंद हो जाती है, तो रोजमर्रा के खर्चों के लिए रेगुलर इनकम की कमी बहुत खलती है। इसके लिए फाइनेंशियल प्लानर्स एक रणनीति बताते हैं, जिससे आप रिटायरमेंट के बाद भी सैलरी की तरह रेगुलर इनकम पा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी जॉब के दौरान हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा एसआईपी में डालना होगा। आप हर साल अपनी एसआईपी की रकम को बढ़ा भी सकते हैं। रिटायरमेंट के बाद आप इस निवेश से जमा हुए फंड को एसडबल्यूपी में डालकर रेगुलर इनकम कमा सकते हैं। आइए विस्तार से समझते हैं।

ये भी पढ़ें

Wife के साथ Post Office की इस स्कीम में करें निवेश, हर महीने आपके खाते में आएंगे 9,250 रुपये

क्या है SIP+SWP फॉर्मूला?

रेगुलर इनकम पाने का एक फॉर्मूला यह है कि आप पहले छोटी-छोटी बचत के जरिए एसआईपी से एक बड़ा फंड बनाएं और फिर वह पैसा SWP में इन्वेस्ट कर दें। SWP या सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान में एकमुश्त रकम इन्वेस्ट की जाती है। यहां निवेशक हर महीने एक तय रकम रेगुलर इनकम के रूप में पा सकता है। अगर आप एसआईपी से कम समय में बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो स्टेप अप एसआईपी भी कर सकते हैं। इसमें हर साल मंथली एसआईपी की रकम में एक तय प्रतिशत का इजाफा करना होता है।

ऐसे मिलेगी 1 लाख रुपये मंथली इनकम

मान लीजिए आप अपने रिटायरमेंट की उम्र से 21 साल पहले निवेश स्टार्ट करते हैं। आप 5,000 रुपये महीने की एसआईपी से निवेश शुरू कर सकते हैं। साथ ही 10% का एनुअल स्टेप अप रख सकते हैं। यानी आपको हर साल अपनी मंथली एसआईपी की रकम में 10 फीसदी की इजाफा करना है। अब आप 21 साल तक यह निवेश जारी रखें और 12% सालाना औसत रिटर्न मानकर चलें, तो मैच्योरिटी पर आपके पास 1,08,63,008 रुपये का फंड जमा हो जाएगा। इसमें 38,40,150 रुपये आपकी निवेश राशि होगी। साथ ही 70,22,858 रुपये ब्याज आय शामिल होगी।

निवेश विवरणराशि / जानकारी
शुरुआती मंथली SIP₹5,000
एनुअल स्टेप-अप10%
निवेश अवधि21 साल
अनुमानित सालाना रिटर्न12%
कुल निवेश राशि₹38,40,150
अनुमानित ब्याज आय₹70,22,858
मैच्योरिटी पर कुल फंड₹1,08,63,008

26 साल तक मिलेगा पैसा

SWP निवेश विवरणराशि / जानकारी
SWP में निवेश की गई रकम₹1,00,00,000
अनुमानित सालाना रिटर्न12%
मंथली इनकम (SWP)₹1,00,000
इनकम मिलने की अवधि26 साल
कुल निकासी राशि₹3,12,00,000
अंत में बचा फंड₹2,80,943

अब आप एसआईपी से तैयार हुए इस फंड में से 1 करोड़ रुपये SWP में इन्वेस्ट कर दें। इस निवेश में हम 12 फीसदी औसत सालाना रिटर्न मानकर चलें, तो आप 26 साल तक 1 लाख रुपये महीना इनकम पा सकते हैं। इस दौरान आप कुल 3,12,00,000 रुपये की निकासी कर लेंगे। इसके बावजूद अंत में आपके पास 2,80,943 रुपये का फंड बचा रहेगा।

ये भी पढ़ें

FD से चाहिए 10,000 रुपये महीने की इनकम? जानिए कितना करना होगा इन्वेस्ट
Published on:
21 May 2026 05:33 pm
Also Read
View All