कारोबार

Multibagger Stocks: सिर्फ 1 साल में 1 लाख से बना दिए 1.26 करोड़ रुपये, इस शेयर ने दिया शानदार रिटर्न, क्या करती है कंपनी?

Multibagger Stocks: आरआरपी सेमीकंडक्टर्स के शेयर ने पिछले 1 साल में अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। सिर्फ 6 महीने में इस शेयर ने 1 लाख रुपये के निवेश को 11 लाख रुपये कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2025, 10:46 AM IST
आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयर ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। (PC: Pixabay)

Multibagger Stocks : अपने निवेश से आप कितने रिटर्न की उम्मीद करते हैं? शायद 15%, 20% या 50%, कुछ लोग अपना पैसा डबल होने की भी उम्मीद रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई शेयर अपने निवेशकों को 100 गुना या इससे ज्यादा भी रिटर्न देते हैं। भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में ऐसे कई शेयर हैं, जिन्होंने अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया। हालांकि, ऐसा नहीं है कि ग्रोथ की यह जर्नी एक समान रही हो। इसमें बहुत उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताएंगे, जिसने अपने निवेशकों को सिर्फ 1 साल में ही करोड़पति बना दिया। अगर आप 1 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाते, तो आज आप करोड़पति बन जाते। आइए जानते हैं।

23 रुपये का शेयर 2,947 रुपये पर पहुंचा

हम आरआरपी सेमीकंडक्टर्स की बात कर रहे हैं। यह एक स्मॉलकैप कंपनी है, जिसने अपने इन्वेस्टर्स को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। एक साल से भी कम समय में इस शेयर ने 12,591 फीसदी रिटर्न दिया है। 12 अगस्त 2024 को बीएसई पर इस शेयर की कीमत 23.22 रुपये थी। शुक्रवार को यह शेयर 2 फीसदी की उछाल के साथ 2,947.35 रुपये पर बंद हुआ है। यह इस शेयर का 52 वीक हाई भी है। बीएसई पर शुक्रवार को इस शेयर का मार्केट कैप 4,015.47 करोड़ रुपये था।

1 लाख के कर दिए 1.26 करोड़ रुपये

आरआरपी सेमीकंडक्टर्स के शेयर में अगर आप 12 अगस्त 2024 को 1 लाख रुपये इन्वेस्ट करते, तो आज आपका यह निवेश 1.26 करोड़ रुपये हो जाता। वहीं, 26 जनवरी 2025 को इस शेयर की कीमत करीब 260 रुपये थी। आप उस दिन यानी आज से 6 महीने पहले अगर इस शेयर में 1 लाख रुपये निवेश करते, तो आज आपका यह निवेश 11 लाख रुपये का हो जाता।

क्या करती है कंपनी?

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, यह एक सेमीकंडक्टर कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना साल 1980 में हुई थी। यह कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से जानी जाती है। यह महाराष्ट्र का पहला सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग ओएसएटी प्लांट है। पिछले एक साल में सेमीकंडक्टर को लेकर भारत में काफी चर्चा हुई है। इसका सीधा फायदा इस कंपनी के शेयर को भी हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सूचना मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
28 Jul 2025, 10:46 AM IST
Published on: