
पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। (PC: Patrika)
Post Office PPF Calculator: शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड जैसे निवेश विकल्पों में जोखिम अधिक रहता है। अगर आप बिना किसी जोखिम के सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश कर सकते हैं। सरकार हर तीन महीने में इन स्कीम्स पर ब्याज दर तय करती है। ये सरकार समर्थित योजनाएं होती हैं। पोस्ट ऑफिस की ऐसी ही एक स्मॉल सेविंग स्कीम पीपीएफ भी है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड से आप लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। साथ ही इस स्कीम में टैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
लॉन्ग टर्म में आप पीपीएफ अकाउंट से एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। अगर आप 6000 रुपये महीना यानी 72,000 रुपये सालाना भी इन्वेस्ट करें, तो 20 साल में 31,95,978 रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। इसमें 14,40,000 रुपये निवेश राशि होगी और 17,55,978 रुपये ब्याज आय होगी। इस मैच्योरिटी अमाउंट पर कोई टैक्स नहीं लगता है।
Updated on:
27 Jul 2025, 7:43 AM IST
Published on:
22 Jul 2025, 3:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.