24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Post Office RD में हर महीने कितना डालें कि 5 साल में जमा हो जाएं 15 लाख रुपये, समझें कैलकुलेशन

Post Office RD Return: पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में इस समय 6.7 फीसदी सालाना ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में आप लोन भी ले सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 27 Jul 2025, 7:46 AM IST

Post Office RD Return

पोस्ट ऑफिस आरडी एक सरकार समर्थित स्कीम है। सरकार हर तीन महीने में इसकी ब्याज दर तय करती है।

Post Office RD Return: जरूरी नहीं है कि इन्वेस्टमेंट के लिए आपके पास कोई बड़ी रकम ही हो। आप अपनी छोटी-छोटी बचत से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। निवेश में सबसे महत्वपूर्ण होता है, आपका अनुशासन और धैर्य। अगर आप हर महीने नियमित रूप से छोटी-छोटी रकम भी निवेश करते हैं, तो लॉन्ग टर्म में बड़ा पैसा बना सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की गारंटीड रिटर्न वाली आरडी स्कीम इसमें आपकी मदद कर सकती है। यह स्कीम सरकार समर्थित है। सरकार हर तीन महीने में इस पर ब्याज दर तय करती है। इस स्कीम में मैच्योरिटी के बाद आपको ब्याज सहित एक बड़ी रकम मिलती है।

पोस्ट ऑफिस आरडी पर ब्याज दर

पोस्ट ऑफिस 5 साल की आरडी स्कीम ऑफर करता है। इसमें इस समय 6.7 फीसदी सालाना ब्याज दर मिल रही है। यह तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज दर है। पोस्ट ऑफिस आरडी में न्यूनतम 100 रुपये महीने से निवेश किया जा सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।

5 साल से आगे भी बढ़ जाएगी मैच्योरिटी

इस स्कीम में आप आवेदन देकर मैच्योरिटी अवधि को 5 साल और आगे बढ़ा सकते हैं। साथ ही 12 किस्तें जमा करने के बाद और खाते को 1 साल पूरा होता है, तो आप अकाउंट में मौजूद रकम के 50 फीसदी तक की रकम का लोन भी ले सकते हैं। इस लोन पर ब्याज दर '2% +आरडी ब्याज दर' लगेगी।

5 साल में इस तरह जुटाएं 15 लाख रुपये

अगर आप पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में 5 साल तक हर महीने 21,000 रुपये डालें, तो मैच्योरिटी पर करीब 15 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। कैलकुलेशन करने पर पता चला कि आप हर महीने अपनी सैलरी से 21 हजार रुपये आरडी में डालते हैं, तो 5 साल में 14,98,682 रुपये जमा हो जाएंगे। इसमें 12,60,000 रुपये आपकी निवेश राशि होगी और 2,38,682 रुपये ब्याज आय होगी।

अगर 5 साल और बढ़ाएं अवधि…

अगर आप पोस्ट ऑफिस में आवेदन देकर मैच्योरिटी अवधि को 5 साल और आगे बढ़ाते हैं, तो आपका फंड काफी बड़ा हो जाएगा। इससे आपको मैच्योरिटी पर 35,87,944 रुपये मिलेंगे। इसमें 25,20,000 रुपये निवेश राशि होगी। वहीं, 10,67,944 रुपये ब्याज आय होगी।