कारोबार

SIP में 4x15x20 के इस फॉर्मूले से जमा हो जाएगी 1 करोड़ से ज्यादा की रकम, समझिए कैलकुलेशन

SIP Calculator: अगर आप छोटे-छोटे निवेश से बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड एसआईपी एक विकल्प है। यहां लॉन्ग टर्म में कंपाउंडिंग से बड़ा फंड तैयार करने में मदद मिलती है।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2025, 9:30 AM IST
SIP Calculator
म्यूचुअल फंड एसआईपी में कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। (PC: Freepik)

SIP Calculator: म्यूचुअल फंड एसआईपी इन दिनों काफी लोकप्रिय इन्वेस्टमेंट विकल्प बन चुका है। एम्फी के आकंड़ों के अनुसार, अगस्त में एसआईपी के जरिए निवेश 28,265 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 20 फीसदी का उछाल है। एसआईपी के जरिए लोग हर महीने एक तय रकम म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करते हैं। यहां निवेश करने पर कंपाउंडिंग यानी चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा मिलता है, जिससे लॉन्ग टर्म में एक बड़ा फंड तैयार करने में मदद मिलती है। म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म में 12 फीसदी सालाना औसत रिटर्न मिल जाता है।

20 साल में 1 करोड़ रुपये कैसे जुटाएं?

अगर आप 20 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने का गोल लेकर चल रहे हैं, तो 4x15x20 के फॉर्मूले से म्यूचुअल फंड एसआईपी कर सकते हैं। इसमें आप एक छोटी रकम की एसआईपी से निवेश शुरू करके बड़ा फंड तैयार कर पाएंगे। यहां आपको एनुअल स्टेप अप भी यूज करना होगा। इसमें हर साल मंथली एसआईपी की रकम में एक तय प्रतिशत का इजाफा करना होता है।

क्या है 4x15x20 का फॉर्मूला?

4x15x20 के फॉर्मूले में आपको 4000 रुपये महीने की एसआईपी से शुरुआत करनी होगी। यानी आपको हर महीने अपनी सैलरी में से 4000 रुपये बचाकर म्यूचुअल फंड एसआईपी में डालने हैं। अब आपको 15% एनुअल स्टेप अप रखना होगा। यानी हर साल अपनी एसआईपी की रकम में 15 फीसदी का इजाफा करना होगा। आप इस साल 4000 रुपये महीने की एसआईपी कर रहे हैं, तो अगले साल आपको 4600 रुपये महीने एसआईपी में डालने होंगे। ऐसा आपको 20 साल तक करना है।

विवरणराशि (₹)
शुरुआती मासिक SIP4,000
स्टेप-अप रेट (हर साल बढ़ोतरी)15%
निवेश अवधि20 साल
कुल जमा फंड (20 साल बाद)1,14,39,198
कुल निवेश राशि49,17,292
कुल ब्याज / मुनाफा65,21,906

इस तरह 20 साल बाद आपके पास 1,14,39,198 रुपये जमा हो जाएंगे। इसमें 49,17,292 रुपये आपकी निवेश राशि होगी और 65,21,906 रुपये ब्याज आय होगी।

Updated on:
30 Sep 2025, 9:30 AM IST
Published on: