कारोबार

SIP Calculator: 3000 रुपये महीने की एसआईपी से भी बन सकता है 51 लाख रुपये का फंड, जानिए कैसे करना होगा निवेश

Mutual Fund sip calculator: एसआईपी में टैन्योर बहुत मायने रखता है। जितनी लंबी अवधि के लिए निवेश होगा, उतना ज्यादा रिटर्न मिलेगा। ऐसा कंपाउंडिंग के चलते होता है।

2 min read
Apr 13, 2026
एसआईपी में लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न मिलता है। (PC: AI)

SIP Calculator: ज्यादातर लोगों को लगता है कि निवेश के लिए एकमुश्त मोटी रकम की जरूरत होती है। उन्हें लगता है कि हर महीने 2-3 हजार रुपये बचाने से क्या ही हो जाएगा। यह सोच सही नहीं है। बूंद-बूंद से ही घड़ा भरता है। बड़ी रकम हाथ में आने के इंतजार में निवेश शुरू नहीं करना सही बात नहीं है। बल्कि हर महीने 2-3 हजार रुपये की एसआईपी करके भी आप करोड़पति बन सकते हैं। ऐसा कंपाउंडिंग के चलते होता है।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: अमेरिका-ईरान वार्ता फेल होने से सोने में आज जबरदस्त गिरावट, उधर हजारों रुपये सस्ती हो गई चांदी, जानिए ताजा भाव

चक्रवृद्धि ब्याज का उठाएं फायदा

कंपाउंडिंग यानी चक्रवृद्धि ब्याज में ब्याज मूलधन में जुड़ता जाता है। इससे निवेश की रकम समय के साथ तेजी से बढ़ती जाती है। लॉन्ग टर्म में इससे काफी बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। आप रोज के 3000 रुपये बचाकर भी 50 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं।

ऐसे बनेगा 51 लाख का फंड

आप हर महीने अपनी सैलरी से 3000 रुपये बचाकर म्यूचुअल फंड एसआईपी में डालें। म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म में 12 फीसदी औसत सालाना रिटर्न आसानी से मिल जाता है। अगर आप 25 साल तक यह निवेश करते रहें, तो आपके पास 51,06,620 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें 9,00,000 रुपये आपकी निवेश राशि और 42,06,620 रुपये ब्याज आय होगी।

अवधि (साल)मासिक निवेश (₹)कुल निवेश (₹)कुल फंड (₹)ब्याज/रिटर्न (₹)
25 साल3,0009,00,00051,06,62042,06,620
31 साल3,00011,16,0001,03,90,36992,74,369
37 साल3,00013,32,0002,08,19,5551,94,87,555

2 करोड़ रुपये जुटाने के लिए क्या करें?

अगर इस निवेश को आप 31 साल तक करते हैं, तो आपके पास 1,03,90,369 रुपये का फंड जमा हो जाएगा। इस फंड में 11,16,000 रुपये निवेश राशि है और 92,74,369 रुपये ब्याज आय है। वहीं, अगर निवेश की अवधि 37 साल कर दी जाए, तो 2,08,19,555 रुपये का फंड जमा हो जाएगा। इस फंड में 13,32,000 रुपये निवेश राशि और 1,94,87,555 रुपये ब्याज आय होगी।

अवधि (साल)शुरुआती मासिक SIP (₹)स्टेप-अप (%)कुल निवेश (₹)कुल फंड (₹)ब्याज/रिटर्न (₹)
25 साल3,00010%35,40,4941,18,06,50582,66,011

एनुअल स्टेप अप

म्यूचुअल फंड एसआईपी में आप एनुअल स्टेप अप भी कर सकते हैं। इसमें निवेशक हर साल अपनी मंथली एसआईपी की रकम में एक तय प्रतिशत का इजाफा करता है। मान लीजिए आप 3000 रुपये महीने की एसआईपी में 10 फीसदी एनुअल स्टेप अप रखते हैं, तो 25 साल में आपके पास 1,18,06,505 रुपये जमा हो जाएंगे। इसमें 35,40,494 रुपये निवेश राशि और 82,66,011 रुपये ब्याज आय होगी।

ये भी पढ़ें

Crude Oil: होर्मुज पर US की धमकी से 100 डॉलर पार हुआ तेल, इधर HPCL, BPCL, IOC के शेयरों में हो रही भारी बिकवाली
Published on:
13 Apr 2026 01:20 pm
Also Read
View All