कारोबार

Bank Update: क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए नया अपडेट, कैशबैक और रिडेम्पशन के बदल रहे नियम, जानिए क्या होगा असर

Credit Card Rules Update: अप्रैल 2026 से प्रमुख बैंक अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव लागू करेंगे।

2 min read
Mar 14, 2026
क्रेडिट कार्ड के नियम

भारत में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और बैंक समय समय पर इसके नियमों में बदलाव करते रहते हैं। इन बदलावों का सीधा असर ग्राहकों को मिलने वाले कैशबैक, रिवॉर्ड और शुल्क पर पड़ता है। अप्रैल 2026 से एक्सिस बैंक, यस बैंक और एसबीआई कार्ड अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड स्ट्रक्चर, खर्च लिमिट और रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पशन नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू करने जा रहे हैं, जिससे लाखों कार्डधारकों के लाभ और खर्च के तरीके प्रभावित हो सकते हैं। बैंकिंग विशेषज्ञ इसे "कार्ड डीवैल्यूएशन" की बढ़ती लहर बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज है मॉक ट्रेडिंग सेशन, जानिए क्या होता है यह और क्या है टाइमिंग

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड में बदलाव

एक्सिस बैंक लिमिटेड ने अपने एयरटेल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में बदलाव की घोषणा की है, जो 12 अप्रैल 2026 से लागू होगा। बैंक के अनुसार एयरटेल मोबाइल, ब्रॉडबैंड और डीटीएच पेमेंट पर मिलने वाला 25 प्रतिशत कैशबैक और एयरटेल थैंक्स मोबाइल एप के जरिये किए गए यूटिलिटी पेमेंट पर 10 प्रतिशत कैशबैक पहले की तरह जारी रहेगा।

हालांकि कैशबैक की अधिकतम सीमा को अब बिलिंग साइकिल के दौरान अर्जित बेस कैशबैक से जोड़ा जाएगा। वर्तमान में इन दोनों कैटेगरी के लिए प्रति माह 250 रुपये की निश्चित सीमा लागू है। इसके अलावा स्विगी, जोमैटो और बिगबास्केट जैसे प्लेटफॉर्म पर मिलने वाला 10 प्रतिशत कैशबैक भी बदल दिया गया है। अब यह लाभ जोमैटो, ब्लिंकइट और डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो पर किए गए लेनदेन पर 10 प्रतिशत वैल्यू बैक के रूप में मिलेगा, जो पार्टनर वॉलेट में जमा किया जाएगा। साथ ही कार्ड के साथ मिलने वाले चार मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा भी बंद कर दी जाएगी।

यस बैंक ने बदली खर्च सीमा

यस बैंक लिमिटेड ने भी 1 अप्रैल 2026 से कुछ लेन देनों के लिए खर्च सीमा में बदलाव करने की घोषणा की है। यह बदलाव मुख्य रूप से यूटिलिटी बिल भुगतान और परिवहन से जुड़े लेन देनों पर लागू होगा। बिजली, पानी और गैस जैसे यूटिलिटी बिलों के भुगतान पर संशोधित मासिक सीमा पार करने के बाद 1 प्रतिशत शुल्क और जीएसटी लगाया जाएगा।

नई लिमिट के अनुसार यस प्राइवेट क्रेडिट कार्ड के लिए 1 लाख रुपये, प्रीमियम कार्ड के लिए 50 हजार रुपये और अन्य कार्ड के लिए 25 हजार रुपये तय की गई है। इसी तरह टोल और पुल से जुड़े भुगतान पर भी 1 प्रतिशत परिवहन शुल्क लागू होगा। यह शुल्क प्रीमियम कार्ड के लिए 75 हजार रुपये और अन्य कार्ड के लिए 50 हजार रुपये की मासिक सीमा पार होने के बाद लगाया जाएगा। प्रत्येक लेनदेन पर अधिकतम शुल्क 5000 रुपये तक सीमित रहेगा।

एसबीआई कार्ड रिवॉर्ड रिडेम्पशन नियम

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड ने भी अपने ग्राहकों के लिए रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पशन नियमों में बदलाव की घोषणा की है। नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे और इसके तहत कार्डधारक स्टेटमेंट क्रेडिट के लिए हर महीने अधिकतम 60,000 रिवॉर्ड पॉइंट ही रिडीम कर सकेंगे।

इसके अलावा रिडेम्पशन केवल 4,000 पॉइंट के मल्टीपल्स ही संभव होगा, यानी 4,000, 8,000 या उससे अधिक पॉइंट के रूप में ही रिडीम किया जा सकेगा। हालांकि कुछ विशेष कार्ड वेरिएंट जैसे एयर इंडिया एसबीआई सिग्नेचर कार्ड इन नई शर्तों से मुक्त रहेंगे।

ये भी पढ़ें

Meta layoffs: एआई ने छीन ली नौकरियां, मेटा में 15 हजार से ज्यादा कर्मचारी हो सकते हैं बाहर

Published on:
14 Mar 2026 02:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर