कारोबार

15000 से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 13 हजार रुपये बोनस, 30 सितंबर को हो जाएगा पेमेंट

EPFO ने दशहरे से पहले अपने कर्मचारियों को बोनस देनेे का ऐलान किया है।
less than 1 minute read
Sep 29, 2025
Is UPS date extended?, How many employees opted for UPS till date?, What is the last date to switch to UPS?, क्या यूपीएस डेट बढ़ा दी गई है?, आज तक कितने कर्मचारियों ने यूपीएस का विकल्प चुना?, What is OPS and UPS?, What is the new update for pension in 2025?, Which is better, OPS, NPS or UPS?, ऑप्स एंड अप्स क्या है?, 2025 में पेंशन के लिए नया अपडेट क्या है?,
UPS की तारीख दो महीने बढ़ गई है। (फोटो सोर्स- Patrika)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 15 हजार से अधिक कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारी सीजन में EPFO ने अपने ग्रुप C और ग्रुप B (नॉन-गजटेड) कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। संगठन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्पादकता से जुड़ा Productivity Linked Bonus (PLB) के एडवांस पेमेंट को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली स्थित ईपीएफओ मुख्यालय के आदेश के मुताबिक, कर्मचारियों को 13,816 रुपये तक का एडवांस मिलेगा। यह रकम 60 दिन की सैलरी के बराबर होगी।

कौन से कर्मचारी होंगे लाभार्थी

सभी नियमित कर्मचारी (ग्रुप C और ग्रुप B नॉन-गजटेड), चाहे अस्थायी हों या स्थायी।
जिन कर्मचारियों ने 2024-25 में कम से कम 6 महीने की सेवा दी है।
जिनका मासिक वेतन 7,000 रुपये से ज्यादा है, उन्हें अधिकतम 7,000 रुपये की सीमा पर बोनस मिलेगा।
रिटायर या कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को यह फायदा नहीं मिलेगा।

संगठन ने क्यों शर्तें और नियम बनाए

एडवांस पाने के लिए कर्मचारियों को एक अंडरटेकिंग देनी होगी कि यह रकम अंतिम बोनस (PLB) से एडजस्ट की जाएगी। अगर बाद में कोई अतिरिक्त पेमेंट पाया गया तो उसे तत्काल वापस करना होगा। मार्च 2025 में छुट्टी पर रहे कर्मचारियों को उनके संभावित वेतन-भत्तों के आधार पर रकम मिलेगी।

पेमेंट की डेडलाइन 30 सितंबर

ईपीएफओ ने सभी कार्यालयों को निर्देश दिया है कि 30 सितंबर 2025 तक पेमेंट कर दिया जाए और कितने कर्मचारियों को रकम दी गई, इसकी सूचना मुख्यालय को भेजी जाए। त्योहारी सीजन में यह एडवांस कर्मचारियों के लिए राहत का पैकेज माना जा रहा है। हालांकि यह केवल एडवांस पेमेंट है। अंतिम बोनस की रकम और कैलकुलेशन बाद में होगा, लेकिन अभी के लिए 60 दिन का बोनस दिया जा रहा है।

Updated on:
29 Sept 2025 10:30 am
Published on:
29 Sept 2025 10:29 am