कारोबार

Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, क्या आपका वॉलेट, UPI और पैसे सेफ हैं? जानिए ग्राहकों पर इस फैसले का असर

RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द किया, लेकिन UPI सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। वॉलेट में नया पैसा नहीं डाल सकते, पर पुराना खर्च होगा।

2 min read
Apr 25, 2026
पेटीएम का बैंकिंग लाइसेंस रद्द हो गया है। (PC: AI)

Paytm Payments Bank: इस समय देश के करोड़ों Paytm यूजर्स के मन में एक ही सवाल है- "क्या मेरा पैसा सुरक्षित है?" RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस खबर से हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन सच्चाई यह है कि जो होना था, वो दो साल पहले ही हो चुका था। यह फैसला तो बस एक औपचारिकता थी।

ये भी पढ़ें

Paytm को लगा तगड़ा झटका, कामकाज के तरीके पर चिंता जताते हुए RBI ने बैंकिंग लाइसेंस किया रद्द

RBI ने आखिर लाइसेंस क्यों रद्द किया?

24 अप्रैल को जारी अपनी प्रेस रिलीज में भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि Paytm Payments Bank Limited (PPBL) का कामकाज जमाकर्ताओं के हितों के खिलाफ चल रहा था। यह फैसला एक दिन में नहीं लिया गया। मार्च 2022 में RBI ने पेटीएम को पहली चेतावनी दी थी और बैंक को नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था। फिर 2024 की शुरुआत में और सख्ती हुई। न नई जमा, न वॉलेट में पैसे डालो, न कोई बड़ा बैंकिंग काम होगा। 15 मार्च 2024 तक PPBL सिर्फ नाम का बैंक रह गया था। बस पुराना पैसा निकालने की सुविधा बची थी। दो साल तक यह बैंक ऐसे ही रहा। अब RBI ने बाकायदा बंद करने का एलान कर दिया है।

Paytm वॉलेट का क्या होगा?

मार्च 2024 से ही Paytm वॉलेट में नए पैसे नहीं डाले जा सकते थे। जो पैसे पहले से थे, वो खर्च हो सकते थे। ज्यादातर लोग पिछले दो सालों में या तो वो पैसे खर्च कर चुके हैं या निकाल चुके हैं। अगर अभी भी आपके वॉलेट में कुछ बचा है तो उसे खर्च कर सकते हैं। बस नया पैसा नहीं डाल सकते। RBI ने यह पूरा खेल धीरे-धीरे समेटा, ताकि किसी को अचानक झटका न लगे।

क्या पेटीएम का UPI बंद होगा?

यह सबसे जरूरी बात है। Paytm पर UPI पेमेंट, QR कोड स्कैन, बिल भुगतान सब कुछ पहले की तरह चलता रहेगा। आप पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। यूपीआई सिस्टम सीधे बैंकों के नेटवर्क से जुड़ा होता है, इसलिए इसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी। साल 2024 में ही Paytm ने अपनी UPI सेवाएं PPBL से हटाकर दूसरे बैंकों से जोड़ ली थीं। Yes Bank और अन्य पार्टनर बैंकों के जरिए अब यह सेवा चलती है। PPBL से इसका कोई लेना-देना नहीं रहा।

जिनका पैसा पेटीएम पेमेंट बैंक में है, वे क्या करें?

आरबीआई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पेटीएम पेमेंट बैंक के पास इतना फंड है कि वह अपने सभी ग्राहकों का पैसा वापस कर सकता है। यानी आपका भी पेसा PPBL के सेविंग अकाउंट में है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ग्राहकों को अब अपना पैसा वापस निकाल लेना चाहिए।

Paytm ने क्या कहा?

One97 Communications यानी पेटीएम की मूल कंपनी ने बिल्कुल साफ कर दिया है कि उनका PPBL से अब कोई खास रिश्ता नहीं है। 31 मार्च 2024 तक कंपनी ने PPBL में अपना पूरा निवेश बट्टे खाते में डाल दिया था। UPI, मर्चेंट पेमेंट, QR कोड, Soundbox, Paytm Money ये सब पहले की तरह काम करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें

PF Withdrawal Update: UPI से PF निकालना होगा आसान, लेकिन पहले जान लें नई लिमिट और नियम
Published on:
25 Apr 2026 10:24 am
Also Read
View All