कारोबार

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज कोई फेरबदल नहीं, देश के महानगरों में ये हैं लेटेस्ट भाव

Petrol-Diesel Price Today : आज लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

2 min read
Aug 26, 2021
petrol_price5

Petrol-Diesel Price Today On 26 August 2021 नई दिल्ली। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में आज लगातार दूसरे दिन भी किसी तरह का फेरबदल नहीं किया है। मंगलवार को पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में कटौती की गई थी, इसके बाद इनके दाम यथावत रखे गए हैं। मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे तक की कटौती हुई थी। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में बढ़ोतरी का दौर जारी है।

दिल्ली, मुंबई सहित देश के महानगरों में ये हैं आज पेट्रोल की कीमत
पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार आज पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 101.49 पैसे प्रति लीटर है। पेट्रोल की कीमत मुंबई में 107.52 पैसे प्रति लीटर, कोलकाता में 101.82 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 99.20 रुपए प्रति लीटर, बेंगलुरू में 104.98 रुपए प्रति लीटर, हैदराबाद में 105.54 रुपए प्रति लीटर, पटना में 103.99 रुपए प्रति लीटर, लखनऊ में 98.56 रुपए प्रति लीटर तथा चंडीगढ़ में 97.66 रुपए प्रति लीटर तय की गई है।

देश के महानगरों में आज ये रहेगा डीजल का भाव
आज दिल्ली में डीजल की कीमत 88.92 रुपए प्रति लीटर निर्धारित की गई है। देश के अन्य महानगरों में भी डीजल की कीमतें पूर्ववत ही रखी गई हैं। डीजल के दाम मुंबई में 96.48 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 91.98 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 93.52 रुपए प्रति लीटर, बेंगलुरू में 94.34 रुपए प्रति लीटर, हैदराबाद में 96.99 रुपए प्रति लीटर, पटना में 94.75 रुपए प्रति लीटर, जयपुर में 98.06 रुपए प्रति लीटर, लखनऊ में 89.29 रुपए प्रति लीटर तथा चंडीगढ़ में 88.62 रुपए प्रति लीटर तय की गई है।

अन्तरराष्ट्रीय बाजार में महंगा हुआ कच्चा तेल
इस सप्ताह कच्चे तेल के उत्पादन में कमी आने की वजह से क्रूड ऑयल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल पांच डॉलर महंगा होकर अब 71 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

Published on:
26 Aug 2021 10:09 am
Also Read
View All