कारोबार

Petrol-Diesel Price Today : दो दिन से राहत, फिर भी टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीज़ल के लेटेस्ट रेट

सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिला है।

2 min read
petrol diesel price today

Petrol-Diesel Price today on 27 August 2021. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (27 अगस्त, 2021) तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिला है। दो दिन पहले मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। वहीं, डीजल की कीमतों में भी 15 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली थी। सात दिन में तेल कंपनियों ने डीजल को 90 पैसे तक और पेट्रोल को 30 पैसे तक सस्ता किया है। ईंधन की कीमतों में अंतिम बार 18 जुलाई को बढ़ोतरी हुई थी। इस दिन पेट्रोल की कीमत 29 से 30 पैसे तक बढ़ी थी।


जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.49 रुपए जबकि डीजल 88.92 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 107.52 रुपए व डीजल की कीमत 96.48 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 99.20 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 93.52 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 101.82 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 91.98 रुपए प्रति लीटर है।























































शहर का नामपेट्रोल रुपए/लीटरडीजल रुपए/लीटर
नई दिल्‍ली101.4988.92
मुंबई107.5296.48
कोलकाता101.8291.98
चेन्‍नई99.2093.52
नोएडा98.7989.49
बेंगलुरु104.9894.34
हैदराबाद105.5496.99
जयपुर108.4298.06
लखनऊ98.5689.29

इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, पटना, चेन्‍नई, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

यह भी पढ़ें : Post Office PPF Scheme: हर रोज 70 रुपए जमा करने से मैच्योरिटी पर मिलेगा लाखों का फंड

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें : स्टार्टअप का आइडिया पसंद आया तो मोदी सरकार देगी 40 लाख

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

Updated on:
27 Aug 2021 08:37 am
Published on:
27 Aug 2021 07:47 am
Also Read
View All