कारोबार

Petrol Diesel Price Today: 6 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में कोर्इ बदलाव नहीं

एक दिन स्थिरता के बाद पेट्रोल में हुर्इ कटौती डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन स्थिरता

2 min read
Aug 01, 2019

नर्इ दिल्ली। भले ही इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड आॅयल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हो, लेकिन स्थानीय मार्केट में पेट्रोल आैर डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिल रही है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं दूसरी आेर डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। आपको बता दें कि पिछले पांच दिनों से लगातार कच्चे तेल की कीमत में इजाफा देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में पेट्रोल आैर डीजल की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है।

पेट्रोल हुआ 6 पैसे सस्ता
आर्इआेासीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमशः 72.80, 75.44, 78.42 आैर 75.60 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि बुधवार को पेट्रोल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली थी। वहीं मंगलवार तक लगातार 6 दिनों तक पेट्रोल के दाम गिरे थे। जिसकी वजह से पेट्रोल 50 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ था।

डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी मंगलवार वाले दाम ही आज भी जारी रहेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली और चेन्नई में 7 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए थे। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66 और 69.71 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं दूसरी ओर कोलकाता में 3 और मुंबई में 8 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए थे। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 68.19 और 69.17 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
01 Aug 2019 07:51 am
Published on:
01 Aug 2019 07:21 am
Also Read
View All