देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर लगने वाले ब्याज दरों में कटौती कर दिया है। इसके बाद अब आज से यदि आपने एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट किया है, तो इस पर आपको कम ब्याज मिलेगा। एसबीआई ने 179 दिनों एफडी पर 0.5 फीसदी से लेकर 0.75 फीसदी तक की कटौती कर दी है। बैंक ने रिटेल लॉन्ग टर्म के एफडी पर भी 0.20 फीसदी की कटौती की है। वहीं, बैंक ने एमसीएलआर में भी 0.05 फीसदी की कटौती की गई है।