कारोबार

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल, आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, देखिए लिस्ट

Petrol Diesel Prices Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड 4.22 फीसदी और क्रूड ऑयल WTI 5.46 फीसदी उछल गया है।
2 min read
Mar 28, 2026
Petrol Diesel Price Today
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। (PC: AI)

Petrol Diesel Prices Today: सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपये घटाई। खबर आई तो लगा राहत मिलेगी। लेकिन पेट्रोल पंप पर जाकर देखा तो दाम वही के वही। एक पैसा भी कम नहीं हुआ। शनिवार को भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ग्राहकों को नहीं मिला ड्यूटी कट का फायदा

दरअसल तेल कंपनियां पहले से ही घाटे में चल रही हैं। कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं और उस घाटे को पूरा करने में ड्यूटी कटौती का पूरा फायदा खप गया। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी खुद कह चुके हैं कि तेल कंपनियों को बहुत ज़्यादा नुकसान हो रहा है। सरकार के संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने साफ कहा कि सरकार के सामने दो रास्ते थे, बोझ जनता पर डालें या खुद उठाएं। सरकार ने दूसरा रास्ता चुना। यानी राहत मिली, बस आम आदमी तक नहीं पहुंची।

पेट्रोल-डीजल के भाव

28 मार्च को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका है। मुंबई में पेट्रोल 103.50 और डीजल 90.03 रुपये पर है। हैदराबाद में पेट्रोल सबसे महंगा है, 107.46 रुपये प्रति लीटर। वहीं, यहां डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। जयपुर में पेट्रोल 104.72 और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ और चंडीगढ़ में पेट्रोल 94 रुपये के आसपास है। पटना और भोपाल में 106 रुपये प्रति लीटर है।

शहरपेट्रोल (रु./लीटर)डीजल (रु./लीटर)
नई दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5090.03
चेन्नई100.8092.39
कोलकाता105.4192.02
बेंगलुरु102.9290.99
हैदराबाद107.4695.70
जयपुर104.7290.21
लखनऊ94.7387.81
चंडीगढ़94.3082.45
पटना106.1191.77
भोपाल106.1791.57
पुणे104.0390.49
अहमदाबाद94.4890.16
सूरत94.6290.01
विशाखापत्तनम108.3596.22

आगे क्या हैं आसार?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्रेंट क्रूड 4.22 फीसदी या 4.56 डॉलर की बढ़त के साथ 112.6 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, WTI क्रूड भी 5.46 फीसदी या 5.16 डॉलर की बढ़त के साथ 99.64 डॉलर प्रति बैरल पर है। वजह है अमेरिका और इजराइल का ईरान के साथ जारी युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई रुकने का डर। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा बाहर से तेल खरीदकर पूरा करता है। ऊपर से रुपया डॉलर के मुकाबले कमज़ोर है, जिससे कच्चा तेल खरीदना और महंगा पड़ता जा रहा है।

इन दोनों का मिलाजुला असर यह है कि तेल कंपनियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें अभी बढ़ाई नहीं गई हैं। फिलहाल सरकार खुद घाटा उठा रही है, राज्यों के चुनावों का माहौल भी है, इसलिए भी कीमतों में राहत बनी रह सकती है।

Updated on:
28 Mar 2026 10:15 am
Published on:
28 Mar 2026 10:15 am
Also Read
View All
Augmont Enterprises IPO पर ब्रोकरेज फर्म्स ने दी सब्सक्राइब रेटिंग, GMP 300 रुपये पर पहुंचा, जानिए कितना करना होगा निवेश

Investment Tips: डूबते बाजार में SIP बंद करने का मन करता है? जानिए कैसे गिरते बाजार में भी जारी रख सकते है निवेश

Home Loan Interest Rates: 7% की शुरुआती ब्याज दर पर ऑफर हो रहा होम लोन, जानिए सरकारी और प्राइवेट बैंकों की रेट लिस्ट

Tax On Gold: पुराने सोने के गहने बेचकर नए खरीदें तो भी लग सकता है टैक्स, लेकिन कुछ शर्तें पूरी करके बचा सकते हैं पैसा, जानिए नियम

Top Gainers & Losers on 20 Aug: बलरामपुर चीनी मिल्स, नेटवेब टेक और मुथूट फाइनेंस समेत इन शेयरों में आई 18% तक की तेजी, जानिए कौन से स्टॉक्स टूटे