सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी है। आज घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी है। आज घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 30 जून बुधवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 98.81 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, डीजल का रेट भी 89.18 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। मंगलवार को तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की गई थी। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत 34 से 35 पैसे तक बढ़ी थी। वहीं डीजल की कीमत 28 से 30 पैसे तक बढ़ी थी।
जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 98.81 रुपए जबकि डीजल 89.18 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 104.90 रुपए व डीजल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 99.80 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता की बात करें तो यहां पर पेट्रोल 98.64 रुपए लीटर और डीजल एक लीटर 92.03 रुपए पहुंच गया हैं।
| शहर | पेट्रोल (रुपए प्रति लीटर) | डीजल (रुपए प्रति लीटर) |
| दिल्ली | 98.81 | 89.18 |
| मुंबई | 104.90 | 96.72 |
| चेन्नई | 99.80 | 93.72 |
| कोलकाता | 98.64 | 92.03 |
| भोपाल | 107.07 | 97.93 |
| रांची | 94.35 | 94.12 |
| चंडीगढ़ | 95.02 | 88.81 |
| लखनऊ | 95.57 | 89.59 |
| जयपुर | 105.54 | 98.29 |
| बेंगलुरु | 102.11 | 94.54 |
| पटना | 100.81 | 94.52 |
हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।