
Petrol Diesel Price in 07 November 2022 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड 3.90 डॉलर (4.12 फीसदी) 98.57 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई 4.44 डॉलर (5.04 फीसदी) की तेजी के साथ 92.61 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने आज आम जनता को महंगाई का झटका देते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव हुआ है। हालांकि दिल्ली, मुंबई सहित देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर है।
सरकारी तेल कंपनियों की नई कीमतों के मुताबिक, राजस्थान में 0.81 रुपये महंगा होकर पेट्रोल 108.88 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, डीजल 0.73 रुपये बढ़कर होकर 94.08 रुपये हो गया है। पंजाब की बता करे तो यहां पेट्रोल 0.25 रुपये के उछाल के साथ 96.89 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है और डीजल भी बढ़कर 87.24 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। इसके अलावा में महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 0.32 रुपये और डीजल की कीमत 0.33 रुपये सस्ता हुआ है।
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
यह भी पढ़ें- अब सैलून बिजनेस में उतरेंगे मुकेश अंबानी, ये है Reliance रिटेल का प्लान
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।
यह भी पढ़ें- महंगे टमाटर और प्याज ने बिगाड़ा किचन का बजट