कारोबार

Petrol-Diesel Price Today: 2 महीने में 33 बार बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए अपने शहर का हाल

पिछले दो महीनों में पेट्रोल के दाम में 33 बार बढ़ चुके है। इससे देश के कई भागों में ईंधन की कीमत नई ऊंचाई पर पहुंच गई।

2 min read
Petrol prices
Petrol prices

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 3 जुलाई शनिवार को ईंधन के रेट में इजाफा नहीं किया गया है, जिसके कारण बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 99.16 रुपये जबकि डीजल 89.18 रुपये प्रति लीटर पर टिका है। इसके पहले शुक्रवार को केवल पेट्रोल के भाव में भी इजाफा हुआ था। पिछले दो महीनों में पेट्रोल के दाम में 33 बार बढ़ चुके है। इससे देश के कई भागों में ईंधन की कीमत नई ऊंचाई पर पहुंच गई।

जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 99.16 रुपए जबकि डीजल 89.18 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 105.24 रुपए व डीजल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.13 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है।


















































शहरपेट्रोल (रुपए/लीटर)डीजल (रुपए/लीटर)
नई दिल्‍ली99.1689.18
मुंबई105.2496.72
कोलकाता99.0492.03
चेन्‍नई100.1393.72
नोएडा96.4289.67
बेंगलुरु103.0594.54
जयपुर105.9198.29
लखनऊ96.3189.59


इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, पटना, चेन्‍नई, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।


हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

Published on:
03 Jul 2021 08:22 am