कारोबार

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान के 2000 रुपये खाते में किस दिन आएंगे? इन लोगों को नहीं मिलेगी अगली किस्त

PM Kisan Kist Kab Aayegi: ऐसे कई मामलों की पहचान की गई हैं, जिनमें एक ही परिवार के कई सदस्य पीएम किसान योजना का फायदा ले रहे थे। ऐसे लोगों को अब योजना की अगली किस्त नहीं मिलेगी।

2 min read
Feb 23, 2026
PM Kisan Samman Nidhi
पीएम किसान का फायदा उठाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। (PC: AI)

PM Kisan Samman Nidhi Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का देश के करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार है। इस योजना में हर 4 महीने में लाभार्थियों को 2000 रुपये की किस्त जारी की जाती है। इस तरह साल में 6000 रुपये किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होते हैं। पीएम किसान की अगली यानी 22वीं किस्त फरवरी के आखिर में या मार्च के मध्य तक जारी हो सकती है। योजना की पिछली किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी।

फार्मर आईडी अनिवार्य

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन 14 राज्यों में किसान रजिस्ट्री का काम स्टार्ट हो चुका है, वहां पीएम किसान स्कीम में नए रजिस्ट्रेशन के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य है। इन 14 राज्यों में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। वहीं, जिन राज्यों में किसान रजिस्ट्री का काम स्टार्ट नहीं हुआ है, वहां फार्मर आईडी के बिना भी योजना में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

पीएम किसान की किस्त के लिए ई-केवाईसी जरूरी

आप पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड हैं, लेकिन अभी भी ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आपको अगली किस्त नहीं मिल पाएगी। आप पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। वहां ओटीपी बेस्ड eKYC सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा आप सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक ईकेवाईसी भी करा सकते हैं।

इन किसानों का रुक सकता है पैसा

एक ही फैमिली के एक से ज्यादा मेंबर्स द्वारा योजना का लाभ लेने या एक फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने वाले मामले योजना के अपवर्जन नियमों मे आते हैं। सरकार ने ऐसे कई मामलों की पहचान की है। ऐसे में कुछ किसानों की किस्त रुक सकती है। ऐसे मामलों में भौतिक सत्यापन किया जाएगा, तब तक के लिए किस्त रोक दी जाएगी। आप अपना बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर यह पता कर सकते हैं कि 22वीं किस्त मिलेगी या नहीं। इसके लिए आपको पीएम किसान की वेबसाइट पर नो योर स्टेटस या बेनिफिशियरी स्टेटस पर जाना होगा।

Updated on:
24 Feb 2026 09:39 am
Published on:
23 Feb 2026 04:32 pm