कारोबार

Wife के साथ मिलकर Post Office की इस स्कीम में खुलवाएं खाता, 10 साल में मिलेंगे 41 लाख, जानिए कैसे

Best Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में कितने भी रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। यहां मैच्योरिटी अवधि 5 साल है। इसे 5 साल और आगे बढ़ाया जा सकता है।

2 min read
May 01, 2026
पोस्ट ऑफिस आरडी में 6.7 फीसदी ब्याज मिल रहा है। (PC: AI)

Post Office RD Calculator: बचत शुरू करने के लिए कभी कल का इंतजार नहीं करना चाहिए। यह एक ऐसी चीज है, जिसमें कल के इंतजार में कभी-कभी सालों और दशकों निकल जाते हैं। जरूरी नहीं है कि आप मोटा पैसा ही बचाएं। आप हर महीने अपनी सैलरी का एक छोटा सा हिस्सा बचा सकते हैं और उसे अच्छी जगह इन्वेस्ट कर सकते हैं। अगर आप अपने पैसे की पूरी तरह सेफ्टी चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम्स आपके लिए बेस्ट हैं।

ये भी पढ़ें

‘हमारा सोना हमें वापस दो…’, भारत क्यों मांग रहा है इंग्लैंड से गोल्ड?

सिर्फ 100 रुपये से शुरू करें पोस्ट ऑफिस आरडी

आप पोस्ट ऑफिस में आरडी भी शुरू कर सकते हैं। इसमें न्यूनतम 100 रुपये प्रति माह से निवेश किया जा सकता है। वहीं, कोई अधिकतम सीमा नहीं है। यह एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। सरकार हर तीन महीने में इस योजना की ब्याज दर तय करती है। सरकार समर्थित होने के चलते यह एक सुरक्षित निवेश स्कीम है। इस योजना में हर महीने एक तय रकम इन्वेस्ट करनी होती है। पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में इस समय 6.7 फीसदी सालाना ब्याज दर मिल रही है।

खुलवा सकते हैं जॉइंट अकाउंट

पोस्ट ऑफिस आरडी में जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। तीन वयस्क तक मिलकर इस स्कीम में जॉइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। अगर आप शादीशुदा है, तो पति-पत्नी दोनों मिलकर इन्वेस्ट कर सकते हैं। अगर आप दोनों हर हमीने अपनी सैलरी से 12-12 हजार रुपये आरडी अकाउंट में डालें, तो 41 लाख रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं।

कितनी है मैच्योरिटी अवधि?

पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट 5 साल में मैच्योर होता है। इस योजना में मैच्योरिटी अवधि को आवेदन देकर 5 साल और आगे बढ़ा सकते हैं।

लोन भी मिलेगा

पोस्ट ऑफिस आरडी में लोन की सुविधा भी मिलती है। खाता खुलने के 1 साल बाद या 12 मंथली डिपॉजिट करने के बाद खाताधारक खाते में जमा पैसे के 50 फीसदी के बराबर रकम का लोन ले सकता है।

विवरणराशि / जानकारी
ब्याज दर6.7% सालाना
मासिक निवेश (पति)₹12,000
मासिक निवेश (पत्नी)₹12,000
कुल मासिक निवेश₹24,000
निवेश अवधि10 साल (5+5 साल)
कुल निवेश राशि₹28,80,000
कुल ब्याज आय₹12,20,509
मैच्योरिटी पर कुल फंड₹41,00,509

इस तरह बनेगा 41 लाख का फंड

दोनों पति-पत्नी पोस्ट ऑफिस आरडी में जॉइंट अकाउंट खुलवाएं। हर महीने अपनी-अपनी सैलरी से 12-12 हजार रुपये बचाकर कुल 24,000 रुपये पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट में डालें। 5 साल बाद आवेदन देकर मैच्योरिटी अवधि को 5 साल के लिए और बढ़ा दें। इस तरह 10 साल तक निवेश करने पर आपके पास 41,00,509 रुपये का फंड जमा हो जाएगा। इसमें 28,80,000 रुपये निवेश राशि और 12,20,509 रुपये ब्याज आय होगी।

ये भी पढ़ें

Iran Oil: एक बार बंद हुए तेल कुएं तो फिर नहीं होंगे रीस्टार्ट, ईरान ही नहीं पूरी दुनिया के सामने है यह बड़ा खतरा
Published on:
01 May 2026 07:34 pm
Also Read
View All