कारोबार

Property News: सस्ते में खरीदना चाहते हैं घर तो इन 6 बातों का रखें ध्यान, बच जाएंगे लाखों रुपये

Property News: घर खरीदने के लिए सीधे डेवलपर या प्रॉपर्टी मालिक से संपर्क करें। इससे आप दलाल की दलाली से बच सकते हैं। बिचौलिया शामिल होने पर आमतौर पर 1 से 1.5 प्रतिशत तक कमीशन लिया जाता है।

2 min read
Mar 14, 2026
प्रॉपर्टी खरीदते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। (PC: AI)

Property News: घर खरीदना किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा वित्तीय फैसला होता है। आज के समय में बढ़ती महंगाई के कारण अपनी बचत से घर खरीदना आसान नहीं रह गया है, इसलिए अधिकतर लोग होम लोन का सहारा लेते हैं। हालांकि, चाहे आप लोन लेकर घर खरीदें या अपनी जमा पूंजी से, यह फैसला पूरी जांच-पड़ताल और समझदारी के साथ लेना जरूरी है। घर खरीदने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान युद्ध में इतनी चांदी लूट रहा रूस कि सिर पकड़ लेंगे ट्रंप, हर दिन हो रही 1250 करोड़ रुपये की कमाई

पहले जरूरत और बजट तय करें

घर खरीदने से पहले अपना बजट तय करना चाहिए। ऐसा घर न खरीदें जो बहुत सस्ता होने के कारण आपकी जरूरतें पूरी न कर सके या इतना महंगा हो कि आपकी वित्तीय स्थिति पर बोझ बढ़ जाए। यह भी तय करें कि आपको कितने कमरे और कितने क्षेत्रफल वाला घर चाहिए। उसी आधार पर विकल्प तलाशना बेहतर रहता है।

अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी हो सकती है सस्ती

रेडी-टू-मूव घर आमतौर पर महंगे होते हैं, जबकि अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी अपेक्षाकृत सस्ती मिल जाती है। यदि बजट सीमित है, तो यह विकल्प बेहतर हो सकता है। कई बार डेवलपर्स अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स पर बेहतर कीमत और आकर्षक डिस्काउंट भी देते हैं, खासकर त्योहारी सीजन में।

होम लोन लेते समय रखें ये बातें ध्यान में

यदि आप घर खरीदने के लिए होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो कोशिश करें कि डाउन पेमेंट अधिक से अधिक करें। इससे लोन की राशि कम होगी और ईएमआई का बोझ भी घटेगा। लोन लेते समय अपनी वर्तमान आय, भविष्य में आय बढ़ने की संभावना और नौकरी की स्टेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए ही ईएमआई तय करें, ताकि अन्य खर्चों पर असर न पड़े।

बिचौलियों से बचकर करें खरीदारी

घर खरीदते समय यदि संभव हो तो सीधे डेवलपर या प्रॉपर्टी मालिक से संपर्क करें। दोस्तों, रिश्तेदारों या जान-पहचान वालों से भी जानकारी ली जा सकती है। बिचौलिया शामिल होने पर आमतौर पर 1 से 1.5 प्रतिशत तक कमीशन लिया जाता है। कई बार सेलर भी यह खर्च खरीदार से ही वसूल करता है, जिससे कुल मिलाकर 2.5 से 3 प्रतिशत तक अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है।

प्रॉपर्टी की सही कीमत का पता लगाएं

घर खरीदने से पहले उस प्रॉपर्टी की वास्तविक कीमत का अंदाजा लगाना जरूरी है। जिस इलाके में घर खरीदना है, वहां रहने वाले लोगों से जानकारी लें और आसपास के बाजार भाव का पता करें। घर की उम्र भी देखें, क्योंकि आमतौर पर मकान की आयु 70 से 80 साल मानी जाती है। यदि घर पुराना है, तो उसकी कीमत का आकलन जमीन की कीमत के आधार पर करें। जरूरत पड़ने पर स्ट्रक्चरल इंजीनियर की सलाह भी ली जा सकती है।

ग्रुप में खरीदने से मिल सकता है डिस्काउंट

यदि एक ही प्रोजेक्ट में 2 से 4 लोग मिलकर घर खरीदते हैं, तो डेवलपर अक्सर अतिरिक्त छूट दे देता है। इसके अलावा एकमुश्त भुगतान करने पर भी कई बार बेहतर ऑफर मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Post Office की इस स्कीम में खुलवाएं खाता, हर महीने मिलेगी 5,550 रुपये की इनकम, जानिए डिटेल

Also Read
View All

अगली खबर